विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2019

तिरुपति बस की टिकट के पीछे दिखा हज यात्रा का सरकारी विज्ञापन, BJP ने साधा निशाना

तिरुपति से मंदिरों के शहर तिरुमाला जाने वाली आंध्र प्रदेश रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस टिकट को लेकर विवाद पैदा हो गया है. बस टिकट के पीछे हज और जेरुसलम यात्रा के बारे में सरकारी विज्ञापन छपा हुआ था.

Also Read in
तिरुपति बस की टिकट के पीछे दिखा हज यात्रा का सरकारी विज्ञापन, BJP ने साधा निशाना
तिरुमाला जाने वाली सरकारी बस के टिकट के पीछे छपा था हज यात्रा का विज्ञापन
  • तिरुपति से तिरुमाला जाने वाली बस में दिखा विज्ञापन
  • हज यात्रा से जुड़ा हुआ था विज्ञापन, जांच शुरू
  • बीजेपी ने जगन मोहन रेड्डी सरकार पर साधा निशाना
हैदराबाद:

तिरुपति से मंदिरों के शहर तिरुमाला जाने वाली आंध्र प्रदेश रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस टिकट को लेकर विवाद पैदा हो गया है. बस टिकट के पीछे हज और जेरुसलम यात्रा के बारे में सरकारी विज्ञापन छपा हुआ था. बुधवार को बस में सवारी करने वाले यात्रियों की अचानक विज्ञापन पर नजर गई तो उन्होंने इसे क्षेत्रीय प्रबंधक को बताया. इस पर उन्होंने कहा कि गैर-हिंदू तीर्थयात्रा के बारे में छपी हुई टिकट सामग्री के साथ एक बंडल गलत तरीके से तिरुपति में आ गया था. इस मामले में परिवहन निकाय के कार्यकारी निदेशक ने पुष्टि की कि यह उनके ध्यान में लाया जा चुका है और वह इसमें जांच कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि ''यह अल्पसंख्यक विभाग द्वारा जारी सरकार का एक विज्ञापन है.'' 

देश के आर्थिक हालात पर वित्त मंत्री का बयान, कहा - हमारी विकास दर दूसरों से बेहतर है

आंध्र प्रदेश के राजस्व मंत्री वेल्लमपल्ली श्रीनिवास ने स्पष्ट किया है कि ये टिकट बंडल चुनाव से पहले तेलुगु देशम शासन के दौरान छापे गए थे और टिकट के बंडल नेल्लोर और कडप्पा के लिए थे. वे तिरुमाला-तिरुपति कैसे आए, इसकी अब जांच की जाएगी.

मंत्री ने कहा, "तिरुमाला जैसे पवित्र स्थान पर किसी भी तरह के प्रोपोगेंडा की अनुमति नहीं है. हम इस बारे में बहुत गंभीर विचार कर रहे हैं और इस मामले में दोषियों को सजा भी देंगे." मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के आलोचक रहे भाजपा नेताओं ने दावा किया कि वह गैर-हिंदू हैं और धर्म में विश्वास नहीं करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वह अल्पसंख्यक धर्मों के लिए अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं. हैदराबाद के विवादास्पद भाजपा विधायक राजा सिंह पहले ही इस मुद्दे को उठाते हुए वीडियो डाल चुके हैं.

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के दिल्ली और मुंबई स्थित ठिकानों पर ED ने की छापेमारी

बता दें, इस सप्ताह के शुरुआत में आंध्रप्रदेश में विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि वाई एस जगन मोहन रेड्डी सरकार राज्य की राजधानी अमरावती को बाढ़ संभावित क्षेत्र बताकर इसे स्थानांतरित करने की साजिश रच रही है. हालांकि, सत्तारूढ़ वाईएसआरसी ने इन आरोपों से इनकार किया है. तेदेपा सुप्रीमो एन. चंद्रबाबू ने सरकार से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है. कांग्रेस ने भी सरकार की मंशा पर संदेह प्रकट किया है. हालांकि, वाईएसआरसी प्रवक्ता और विधायक अंबाती रामबाबू ने अन्यत्र राजधानी करने के किसी भी कदम से इनकार किया.

Video: जगन मोहन सरकार गिरवा रही चंद्रबाबू नायडू की प्रजा वेदिका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tirupati Bus Ticket, Haj, Jerusalem Ads, Andhra Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com