विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2023

NMACC 2nd Day: 'स्पाइडर मैन' स्टार्स Zendaya की साड़ी तो टॉम हॉलैंड की स्माइल पर आया फैंस का दिल, सामने आए इवेंट के अनदेखे पल

इवेंट में Zendaya ने नीले रंग की सीक्विन साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं. इतना ही नहीं वह पैपराजी के सामने नमस्कार का पोज करते हुए भी दिखीं जबकि टॉम हॉलैंड ब्लैक सूट में नजर आए. इस इवेंट की इनसाइड तस्वीरें औऱ वीडियो भी सामने आ गई हैं.

NMACC 2nd Day: 'स्पाइडर मैन' स्टार्स Zendaya की साड़ी तो टॉम हॉलैंड की स्माइल पर आया फैंस का दिल, सामने आए इवेंट के अनदेखे पल
अंबानी इवेंट में जेंडाया और गीगी हदीद ने पहनी साड़ी
नई दिल्ली:

NMACC 2nd Day: एक बार फिर नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का इवेंट चर्चा में आ गया है, जिसमें बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के सितारे भी पहुंचे. हालांकि इवेंट के पहले दिन फैंस को केवल बॉलीवुड सितारों के अलावा गीगी हदीद की झलक देखने को मिली. लेकिन दूसरे दिन स्पाइडर मैन फेम स्टार एक्ट्रेस जेंडाया और टॉम हॉलैंड भी नजर आए. जहां दोनों ने तस्वीरें भी खिंचवाई. वहीं उनका लुक देख फैंस भी तारीफें किए बिना नहीं रह पाएंगे.   

इवेंट में Zendaya ने नीले रंग की सीक्विन साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं. इतना ही नहीं वह पैपराजी के सामने नमस्कार का पोज करते हुए भी दिखीं, जिसे देखकर फैंस तारीफें कर रहे हैं. इसके अलावा सुपरमॉडल Gigi Hadid भी एक बार फिर इंडियन अटायर में नजर आई.

लुक की बात करें तो सफ़ेद और सुनहरे रंग की साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज ने फैंस का ध्यान खींचा. एक्टर टॉम हॉलैंड की बात करें तो वह ब्लैक सूट में डैशिंग लग रहे थे. वहीं उनका मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. 

बॉलीवुड भी नहीं रहा पीछे

जहां हॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने इंडियन अवतार में सुर्खियां बटोरी तो वहीं मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर और प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैशनेबल अवतार से फैंस का ध्यान खींचा. वहीं इस इवेंट में रेखा और काजोल के साथ उनकी बेटी न्यासा ने भी अपने फैशन से फैंस का दिल जीता, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

नीता, मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का दूसरा दिन, स्टाइलिश लुक में दिखा अंबानी परिवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spider Man Stars, Tom Holland, Zendaya, Gigi Hadid, Penélope Cruz, Nmacc Event, Nmacc Event 2nd Day, Ambani Event, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv Hindi, Ndtv News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com