विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2024

हर साल 1 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है World AIDS Day? जानिए इस दिन का महत्व और थीम

World AIDS Day 2024: हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इस महामारी से संबंधित मानवाधिकारों के उल्लंघन को समाप्त करने के लिए सभी को प्रेरित करना है.

हर साल 1 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है World AIDS Day? जानिए इस दिन का महत्व और थीम
World AIDS Day 2024: हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है.

दुनिया भर में हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है. एचआईवी वायरस ऐसा वायरस है जो जानलेवा है. शरीर में एक बार ये घर बना ले तो इससे निजात पाना असंभव है और कई रोगों का कारण बनता है. हर साल एक थीम के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है. इस बार की थीम है-टेक द राइट पाथ: माय हेल्थ, माय राइट यानि सही मार्ग अपनाएं: मेरी सेहत मेरा अधिकार. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ही हर साल की तरह थीम फाइनल की है. थीम बोल्ड है एचआईवी संक्रमित शख्स के अधिकारों की बात करती है.

कब हुई विश्व एड्स दिवस की शुरूआत-

इस दिन का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इस महामारी से संबंधित मानवाधिकारों के उल्लंघन को समाप्त करने के लिए सभी को प्रेरित करना है. इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 1988 में हुई थी. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, अगर सभी लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा की जाए और समुदायों को नेतृत्व सौंपा जाए, तो 2030 तक एड्स को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में समाप्त किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- प्रदूषण में मौजूद पीएम 2.5 से गर्भवती महिलाओं को हो सकता है नुकसान: शोध

दरअसल, एचआईवी संक्रमित अक्सर न केवल बीमारी से जूझते हैं, बल्कि उन्हें इसके प्रति समाज में मौजूद भेदभाव और कलंक का भी सामना करना पड़ता है. इस साल के थीम का उद्देश्य उन असमानताओं, कलंक और पूर्वाग्रहों को अड्रेस करना है, जो एचआईवी से जुड़ी रोकथाम, उपचार और देखभाल सेवाओं तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न करते हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि एड्स को समाप्त करने के लिए केवल चिकित्सा उपायों पर ध्यान केंद्रित करना पर्याप्त नहीं है. इसके लिए जरूरी है कि एचआईवी से प्रभावित और इसके प्रति संवेदनशील लोगों के अधिकारों की रक्षा की जाए. हर व्यक्ति को अपनी सेहत से जुड़ी सेवाओं तक समान पहुंच होनी चाहिए. संक्रमितों के मानवाधिकारों की रक्षा करना और समानता की दिशा में काम करना एक प्रभावी समाधान की ओर कदम बढ़ाने के लिए जरूरी है.

कुछ रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि दुनिया के कई हिस्सों में एचआईवी को कलंक माना जाता है और संक्रमित लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है. कुछ समुदायों में, विशेष रूप से महिलाएं, यौनकर्मी, और गरीब वर्ग के लोगों का उत्पीड़न होता है. डब्ल्यूएचओ का कहना है कि अगर हम इन असमानताओं को दूर करने में सफल हो जाते हैं, तो 2030 तक एड्स के मामलों को समाप्त करने के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. विश्व एड्स दिवस पर यह भी जरूरी है कि हम समाज में एचआईवी से जुड़े मिथक और भ्रामक धारणाओं को खत्म करने के लिए काम करें. शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से हम समाज में एक सकारात्मक  वातावरण बना सकते हैं, जो एचआईवी प्रभावित लोगों को बेहतर जीवन जीने में मदद कर सकता है.

फेफड़ों के आम संक्रमण से कैसे बचें? डॉक्टर से जानें लंग इफेक्शन को ठीक करने के लिए क्या करें...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World AIDS Day 2024, World Aids Day, AIDS Day, World AIDS Day Facts, World AIDS Day Posters, World Aids Day Significance, World AIDS Day 2024 Theme, World AIDS Day Theme, World AIDS Day Images, World AIDS Day Slogans, AIDS Prevention, AIDS Prevention Tips, Aids Day, December 1, Aids, World Aids Day Poster, Aids Day Quotes, Aids Awareness Poster, Symptoms Of Aids, What Is Aids, AIDS Day 2024 Date, World AIDS Day 2024 Date, World Aids Day 2024 News, World Aids Day 2024 Latest News, World Aids Day 2024 Today News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com