Winter Self-care Routine: सर्दियों का मौसम आते ही नहाने को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि गर्म पानी से नहाएं या ठंडे पानी से? ठंड के मौसम में सही पानी का चुनाव आपके स्वास्थ्य और त्वचा के लिए बेहद जरूरी है. सर्दियों में पानी के तापमान का चयन करते समय अपने स्वास्थ्य, त्वचा और आराम को ध्यान में रखें. गुनगुना पानी एक सुरक्षित और हेल्दी ऑप्शन है जो ठंड के मौसम में शरीर को आराम देने के साथ-साथ त्वचा की देखभाल भी करता है. आइए जानते हैं कि सर्दियों में नहाने के लिए किस तरह का पानी आपके लिए बेहतर हो सकता है.
यह भी पढ़ें: किस समय खाने चाहिए बादाम? रात या दिन में किस समय खाना ज्यादा फायदेमंद? जानिए कैसे खाएं...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गर्म पानी से नहाने के फायदे | Benefits of Bathing With Hot Water
आरामदायक अनुभव: सर्दियों में गर्म पानी से नहाने पर शरीर को तुरंत गर्माहट और सुकून मिलता है.
मांसपेशियों का आराम: अगर आपकी मांसपेशियां थकी हुई हैं या दर्द हो रहा है, तो गर्म पानी से नहाना राहत प्रदान कर सकता है.
सर्दी-जुकाम में मददगार: भाप वाला गर्म पानी से नहाने से नाक बंद होने और सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है.
त्वचा की सफाई: गर्म पानी रोमछिद्रों को खोलने में मदद करता है, जिससे त्वचा गहराई से साफ होती है.
ठंडे पानी से नहाने के फायदे | Benefits of Bathing With Cold Water
इम्यूनिटी बढ़ाना: ठंडे पानी से नहाने से रक्त प्रवाह में सुधार होता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है.
स्फूर्ति और एनर्जी: ठंडे पानी से नहाने के बाद शरीर में ताजगी और एनर्जी का अहसास होता है.
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: ठंडा पानी त्वचा को टाइट रखता है और बालों को चमकदार बनाता है.
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार: ठंडे पानी से नहाने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जो त्वचा को प्राकृतिक ग्लो देता है.
सर्दियों में पूरी तरह से ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए, खासकर सुबह के समय जब शरीर पहले से ठंडा होता है. दूसरी ओर बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल भी त्वचा को ड्राई और रूखा बना सकता है.
यह भी पढ़ें: इस चीज के आटे की रोटियां खाने से दूर रहते हैं पेट के ये रोग, मिलती है हाई एनर्जी और तनाव से भी मुक्ति
सही तरीका क्या है? (What Is The Correct Way)
गुनगुने पानी का उपयोग करें: न तो बहुत गर्म और न ही बहुत ठंडा पानी, बल्कि हल्का गुनगुना पानी सर्दियों में नहाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है.
त्वचा को मॉइस्चराइज करें: नहाने के बाद त्वचा पर अच्छे मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल जरूर करें ताकि त्वचा नर्म और हाइड्रेटेड बनी रहे.
समय सीमित रखें: ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाने से त्वचा की नमी कम हो सकती है, इसलिए नहाने का समय सीमित रखें.
Yoga For Concentration: बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने वाले 5 बेहतरीन योग | Watch Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं