Vitamin C Deficiency: हाल ही में एक सर्वे में बताया गया है कि हमारे शरीर में विटामिन 'सी' की कमी (Vitamin C Deficiency) से असामान्य रक्तस्राव, थकान और कमजोरी होने का खतरा होता है. यह संभावना सबसे ज्यादा बुजुर्ग व्यक्तियों में होती है. कम शारीरिक गतिविधि करने वाली और सामाजिक तौर पर अलग-थलग रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला के मामले का विवरण देते हुए, सीएमएजे (कैनेडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल) में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि स्कर्वी या विटामिन सी की कमी केवल 18वीं सदी के नाविकों की बीमारी नहीं है.
कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के शोधकर्ताओं ने चिकित्सकों से अनुरोध किया है कि वे असामान्य रक्तस्राव और सामान्य लक्षणों वाले रोगियों में स्कर्वी को ध्यान में रखें. यह बुजुर्ग महिला पैर में दर्द और कमजोरी, त्वचा के घाव और रंग में बदलाव जैसी कई बीमारियों से परेशान थी. जिसके कारण उसे डाउनटाउन टोरंटो अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था. इस महिला को इससे पहले भी कई पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं थीं. कम शारीरिक गतिविधि करने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के कारण वह किराने की खरीदारी करने, खाना पकाने और अन्य दैनिक गतिविधियों को करने में भी असमर्थ थी. वह मुख्य रूप से डिब्बाबंद सूप और मछली पर निर्भर रहती थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए, जानिए डॉक्टर ने बताई सही मात्रा, ज्यादा खाना हार्ट के लिए खतरनाक
माउंट सिनाई अस्पताल और टोरंटो विश्वविद्यालय की डॉ. सारा एंजेलहार्ट ने इस विषय पर विस्तार से बताया. उन्होंने कहा, "यह मामला खाद्य असुरक्षा का एक जटिल उदाहरण प्रस्तुत करता है, जो एक असामान्य निदान के रूप में प्रकट होता है." इस शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि 21वीं सदी में विटामिन 'सी' की कमी शोधकर्ताओं और डॉक्टरों की अपेक्षा से कहीं ज्यादा आम है. हालांकि, इस बीमारी का उपचार अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि इसके लक्षण अक्सर अस्पष्ट होते हैं, जैसे कि थकान, कमजोरी और सांस फूलना.
शोध के लिए चुनी गई यह महिला धूम्रपान भी करती थी, जिससे उसके शरीर में विटामिन 'सी' की कमी और बढ़ गई. डॉक्टरों ने बताया कि विटामिन सी का इलाज शुरू करने के बाद उसके लक्षणों में सुधार हुआ और विटामिन 'सी' की कमी के लिए किए गए रक्त परीक्षण से अंततः निदान की पुष्टि हुई. डॉक्टरों ने बताया, "चिकित्सकों को बच्चों और वृद्धों सहित रोगियों का मूल्यांकन करते समय विटामिन सी की कमी के प्रति सतर्क रहना चाहिए."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं