विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

बस 5 से 10 मिनट करें, आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हैं ये योगासन और प्राणायाम

Yoga For Better Eyesight: आंखों के लिए भस्त्रिका प्राणायाम बेहद फायदेमंद होता है. इसमें तेजी से सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया होती है. इसे एक बार में 2 से 3 मिनट ही करना चाहिए.

बस 5 से 10 मिनट करें, आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हैं ये योगासन और प्राणायाम
Yoga For Better Eyesight: त्राटक एक ध्यान तकनीक है, जिसका अभ्यास किया जा सकता है.

Yoga For Better Eyesight: कोमल, सेंसिटिव और शरीर के सबसे जरूरी अंगों की बात करें तो दुनिया की खूबसूरती से रूबरू कराने वाली आंखों का नाम लेना लाजिमी है. आज के समय में हम घंटों स्क्रीन के सामने समय बिताते हैं, ऐसे में आंखों की कमजोरी और थकान आम समस्या बन चुकी है. लेकिन, केवल 5 से 10 मिनट के योगासन और प्राणायाम से आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं और उन्हें हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं. आंखों के लिए भस्त्रिका प्राणायाम बेहद फायदेमंद होता है. इसमें तेजी से सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया होती है. इसे एक बार में 2 से 3 मिनट ही करना चाहिए. भस्त्रिका आंखों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाता है, जिससे आंखों की रोशनी साफ होती है और आंखों की थकान दूर होती है.

यह भी पढ़ें: आंखों की रोशनी को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया वीडियो

त्राटक एक ध्यान तकनीक है, जिसमें किसी बिंदु जैसे मोमबत्ती की लौ या सर्कल को बिना पलक झपकाए देखा जाता है. इसे शांत जगह पर करना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार इसे नियमित रूप से करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, एकाग्रता बढ़ती है और दृष्टि अच्छी होती है. इसे करने के बाद आंखें बंद कर कुछ मिनटों के लिए आराम करना चाहिए.

आंखों को ऊपर-नीचे घुमाना भी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इस आसान में आंखों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं और गोलाकार घुमाना चाहिए. इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, तनाव कम होता है और रक्त संचार भी बेहतर बनता है.

आंखों के लिए एक और आसान अभ्यास है आंखों की पलकों को झपकाना. लैपटॉप, डेस्कटॉप पर काम या मोबाइल चलाने के दौरान हम अक्सर कम पलक झपकाते हैं, जिससे आंखें सूख जाती हैं. हर 20-30 सेकंड में 10 बार तेजी से पलकें झपकाएं. यह आंखों को नमी देता है और सूखेपन से बचाता है.

यह भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो जरूर करें ये 4 योगासन, जान लें अभ्यास करने का सही तरीका

हथेली से आंख ढंकना (पामिंग): अपनी हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद आंखों पर हल्के से रखें. 1-2 मिनट तक गहरी सांस लें। यह आंखों को आराम देता है और तनाव कम करता है.

अपने दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर उन्हें आंखों पर रखना चाहिए. इससे हथेलियों की गर्माहट आंखों की सिंकाई करती है. इस प्रक्रिया को 5 से 10 मिनट के लिए करना चाहिए, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yoga For Better Eyesight, Pranayama For Vision Improvement, Best Yogasanas For Eye Health, How Yoga Helps In Improving Eyesight, Natural Ways To Strengthen Vision, How Yoga And Pranayama Enhance Eye Health Naturally, Best Breathing Techniques For Sharper Vision, Ayurvedic Yoga Poses For Better Eyesight, How To Practice Yoga For Eye Strain Relief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com