Tea Cause Cancer: इंडिया में चाय को सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि आप इमोशन के साथ भी जोड़कर देख सकते हैं. सुबह हो, शाम हो या फिर बारिश में पकौड़ों के साथ या फिर दोस्तों के साथ हो बात चाय पर होने वाली गपशप अलग ही मजा देती है. वहीं कई लोगों को चाय का नशा होता है उनको दिन में किसी भी समय चाय मिल जाए तो वो इसे ना नहीं कह सकते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी चाय का ये नशा आपको नुकसान पहुंचा कर आपको एक भयंकर बीमारी का शिकार बना सकता है. ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) की गाइडलाइन्स के मुताबिक, ICMR और NIN (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन) ने मिलकर कुछ समय पहले अपनी डाइट्री गाइडलाइन्स जारी की थी, जिसमें चाय और कॉफी को लेकर भी बात की गई थी. उनकी इस रिपोर्ट में कुछ हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं.
दूध वाली चाय से कैंसर होता है?
बता दें कि दूध वाली चाय के सेवन को लेकर के ICMR का कुछ अलग ही कहना है. ICMR की जारी की गई गाइडलाइन्स के मुताबिक दूध वाली चाय का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसके अलावा आप बिना दूध वाली चाय का सेवन कर सकते हैं. बिना दूध वाली चाय का सेवन सेहत को फायदा पहुंचा सकता है. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है. इसके अलावा इस तरह की चाय का सेवन करने से कोरोनरी आर्टरी डिजीज और पेट के कैंसर का खतरा भी कम हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चाय और कॉफी पर ICMR ने क्या कहा?
जैसा की हम सभी जानते हैं कि किसी भी चीज का हद से ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसा ही चाय और कॉफी के साथ भी है. दरअसल चाय और कॉफी में टैनिन पाया जाता है जो शरीर में ऑयरन एब्जॉर्ब करने की क्षमता पर असर डाल सकता है. जिस वजह से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है और एनीमिया का शिकार हो सकते हैं. इसके अलावा चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर की वजह भी बन सकता है और दिल की बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है. हद से ज्यादा चाय और काफी पीने से पेट की सूजन, कब्ज की समस्या, डिहाइड्रेशन, अनिद्रा, डाइजेशन, सिरदर्द और स्ट्रेस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.
चाय-कॉफी कितनी पीनी चाहिए?
ICMR की गाइडलाइन्स के मुताबिक एक व्यक्ति को 300mg कैफीन का सेवन ही करना चाहिए. चाय और कॉफी का हद से ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं