सर्जरी के बाद पूरी तरह से रिकवर होने में कुछ समय लगता है, इस बात से आप काफी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे. इस दौरान घाव के आसपास हल्की लालिमा, सूजन और दर्द होना सामान्य माना जाता है. लेकिन अगर रिकवरी के दिनों में दर्द बढ़ने लगे, लालिमा फैलने लगे या घाव से पस निकलने लगे, तो ये शरीर की ओर से मिलने वाला ऐसा संकेत हो सकता है, जिसे इग्जनोर करना आपकी गलती हो सकती है.
गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला हॉस्पिटल के डायरेक्टर, जनरल एवं मिनिमली इनवेसिव सर्जरी डॉ. मृगांका एस. शर्मा का कहना है कि सर्जरी के बाद घाव की स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होनी चाहिए. अगर इसके उलट लक्षण बढ़ते जा रहे हैं, तो ये संक्रमण या किसी अन्य जटिलता का संकेत हो सकता है. समय रहते पहचान और इलाज करने से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सर्जरी के बाद क्यों हो सकता है संक्रमण?
ऑपरेशन के दौरान त्वचा पर चीरा लगाया जाता है. इससे शरीर की नैचुरल सुरक्षा परत कुछ समय के लिए कमजोर हो जाती है. ऐसे में बैक्टीरिया घाव के जरिए शरीर में प्रवेश कर संक्ण पैदा कर सकते हैं. यह संक्रमण केवल त्वचा तक सीमित रह सकता है, लेकिन कुछ मामलों में अंदरूनी ऊतकों तक भी फैल सकता है. डॉ. मृगांका एस. शर्मा का कहना है कि इस स्थति में डायबिटीज, कमजोर इम्यूनिटी, धूम्रपान, मोटापा, खराब पोषण और ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्याएं इंफेक्शन का खतरा बढ़ा सकती हैं.
सर्जर के बाद किन संकेतों को इग्नोर नहीं करना चाहिए?
- शुरुआती दिनों में हल्की लालिमा सामान्य हो सकती है, लेकिन अगर लाल रंग आसपास की स्किन में फैलने लगे, सूजन बढ़ जाए या त्वचा गर्म महसूस होने लगे तो यह संक्रमण का संकेत हो सकता है.
- ऑपरेशन के बाद दर्द धीरे-धीरे कम होना चाहिए. अगर दर्द कम होने के बजाय बढ़ने लगे, फिर से लौट आए या दर्दनाशक दवा लेने के बाद भी राहत न मिले, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
- घाव से साफ तरल निकलना कभी-कभी सामान्य हो सकता है, लेकिन पीले, हरे या गाढ़े रंग की पस निकलना संक्रमण का संकेत माना जाता है. यदि इसके साथ बदबू भी आ रही हो तो स्थिति को गंभीरता से लेना चाहिए.
- अगर घाव की समस्या के साथ बुखार, ठंड लगना, कमजोरी या भूख कम लगना जैसी शिकायतें भी हों, तो संक्रमण शरीर में फैल रहा हो सकता है. गंभीर मामलों में यह सेप्सिस जैसी जानलेवा स्थिति का कारण बन सकता है.
- सर्जरी के बाद घाव धीरे-धीरे भरना चाहिए. यदि टांकों के किनारे अलग होने लगें, घाव खुल जाए या लगातार तरल निकलता रहे, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.
घाव की देखभाल में न करें ये गलतियां
सर्जरी के बाद डॉक्टर द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करना बेहद जरूरी है. घाव को साफ रखें, ड्रेसिंग समय पर बदलें और ड्रेसिंग से पहले हाथों को अच्छी तरह धोएं. बिना डॉक्टर की सलाह के कोई घरेलू नुस्खा, तेल, पाउडर या एंटीसेप्टिक लगाने से बचें. डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखना चाहिए ताकि घाव तेजी से भर सके.
डॉक्टर का कहना है कि लालिमा, बढ़ता दर्द, पस या बुखार जैसे लक्षणों को सामान्य रिकवरी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. समय पर डॉक्टर से संपर्क करने पर संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकता है और मरीज की रिकवरी सुरक्षित एवं बेहतर हो सकती है.
ये भी पढ़ें - किडनी में बार-बार पथरी क्यों बनती है, एक इंसान कितनी बार सर्जरी करा सकता है, बिना ऑपरेशन इलाज हो सकता है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं