Dandruff Care Tips: सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या काफी देखने को मिलती है. डैंड्रफ गंदे बालों के कारण, बालों की सही देखरेख न करने पर, गलत हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से और गर्म पानी से बाल धोने (Hair Wash) पर भी हो सकता है. बालों पर डैंड्रफ या रूसी ज्यादा बढ़ जाने से बाल सफेद से नजर आने लगते हैं. कई बार इसके चलते स्कैल्प में खुजली भी होने लगती है. जिसके चलते कई बार तो व्यक्ति को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है. ऐसे में अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं और सोच रहे हैं कि किस तरह इससे छुटकारा पाएं तो आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते वो घरेलू उपाय.
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय-(Dandruff Ka Gharelu Upay)
1. दही-
दही में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को डैंड्रफ से बचाने में मदद कर सकता है. दही को पेस्ट की तरह बालों में लगाने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- चाय के साथ सिगरेट पीने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान, भूलकर भी न करें ये काम

Photo Credit: Canva
2. नींबू-
नींबू के रस को नारियल तेल में मिक्स करके बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या को कम किया जा सकता है.
3. एलोवेरा-
एलोवेरा में मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं. आप एलोवेरा में तेल और नींबू मिक्स करके भी लगा सकते हैं.
4. बेकिंग सोड़ा-
बेकिंग सोड़ा को बालों पर लगाने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
5. मेथी-
मेथी का पेस्ट बालों पर लगाने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. या फिर आप मेथी को तेल में खौला कर फिर इस तेल को ठंडा करके लगा सकते हैं.
6. नीम-
नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर इस पानी से बाल धोने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण क्या हैं और अटैक आने पर क्या करना चाहिए? डॉक्टर ने क्या कहा सुनिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं