- गैस के घरेलू उपचार कारगर साबित हो सकते हैं.
- अतीस और जीरा पेट के लिए फायदेमंद हैं.
- अतीस सभी पाचन समस्याओं के लिए एक अचूक उपाय है.
Indigestion Home Remedies: बहुत से लोग पेट की गैस और पेट दर्द से अक्सर परेशान रहते हैं. खासकर गर्मियों में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. गर्म मौसम में खाना पचाना सभी के लिए आसान नहीं होता है. गैस और एसिडिटी का कोई एक कारण नहीं है. ये बाहर का खाना खाने, ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाने, कम पानी पीने और कई बार भूखा रहने से भी हो सकता है. गैस या एसिडिटी (Acidity) होने पर पेट फूला हुआ महसूस होता है और सीने मे जलन भी हो सकती है. हालांकि गैस के घरेलू उपचार मौजूद हैं लेकिन क्या आप जानते हैं हमारे घरों में दो ऐसे मसाले हैं जिनको पीसकर चूर्ण के रूप में खाने पर ये पेट को आराम पहुंचाते हैं. गैस और एसिडिटी (Gas And Acidity) ही नहीं पेट दर्द के लिए भी ये रामबाण माना जाता है. यहां हम आपको गैस से छुटकारा पाने के लिए घर पर काढ़ा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं.
पेट की गैस के लिए चूर्ण कैसे बनाएं? | How To Make Powder For Stomach Gas?
गैस और एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए हमारे किचन में दो मसाले मौजूद हैं. अगर आपके घर में उपलब्ध न हों तो वे मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे. अतीस और जीरा दो ऐसे मसाले हैं जो पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- सबसे पहले आपको जीरे को तवे में भूनना है.
- जब जीरा भून जाए तो इसे एक बर्तन में ले और कुछ कच्चा जीरा मिला दें.
- अब इसमें अतीस को पीसकर मिलाएं.
- इस पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में रख दें
- जब भी गैस, एसिडिटी और पेट दर्द सताए तो निकालें और पानी के साथ खा लें.
अतीस के पेट के लिए फायदे | Benefits of Ateesh For The Stomach
अतीस सभी पाचन समस्याओं के लिए एक अचूक उपाय है. पेट फूलना, गैस, कब्ज और पेट दर्द के लिए इसे लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. इस जड़ी-बूटी का एंटासिड गुण पेट में एसिड बनने से रोकता है जिससे अपच, अल्सर, गैस्ट्राइटिस का इलाज होता है और शरीर में पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण को बढ़ावा मिलता है.
जीरे के पेट के लिए फायदे | Benefits of Cumin For The Stomach
जीरे में पाया जाने वाला थाइमोल नामक एक विशेष यौगिक गैस्ट्रिक ग्रंथि के स्राव को उत्तेजित करता है. यह आपके आंत को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन, फैट और शुगर जैसे जटिल पोषक तत्वों को तोड़ने में मदद करता है और अपच, दस्त और मतली जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखता है.
अपच और गैस के लिए नुस्खा नंबर 2
अजवाइन, हींग, अतिविषा, अदरक, काली मिर्च को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर चूर्ण बना लें. अपच का इलाज करने के लिए दिन में एक बार गुनगुने पानी के साथ इसकी एक चुटकी लें.
Constipation! कब्ज से तुरंत राहत! कभी नहीं होगी कब्ज अगर खाएंगे ये | कब्ज का रामबाण इलाज
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं