गर्दन पर छोटे-छोटे उभरे हुए मस्से दिखना आम बात है. शुरुआत में लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन गर्दन पर मस्सा काफी ज्यादा बढ़ने लगती है या ये देखने में खराब लगने लगते हैं, तब चिंता बढ़ जाती है. कई लोग इसे सिर्फ बढ़ती उम्र का असर मानते हैं. जबकि सच ये है कि गर्दन पर मस्स निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. अच्छी बात ये है कि ज्यादातर मस्से नुकसानदायक नहीं होते, लेकिन इनके कारणों को समझना और सही तरीके से इन्हें हटाना जरूरी है. यहां हम जानेंगे इसके पीछे क्या कारण हैं और इसे ैस ठीक करें?
गर्दन पर मस्से क्यों निकलते हैं?
यशोदा हॉस्पिटल की डर्मेटॉलोजिस्ट डॉ. सिंधुरा माडवा का कहना है कि मस्से अक्सर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) की वजह से होते हैं. ये वायरस स्किन की ऊपरी परत को प्रभावित करता है, जिससे छोटी-छोटी गांठ जैसी वृद्धि दिखाई देने लगती है.
इसके अलावा कुछ अन्य कारणों से भी मस्से हो सकते हैं, जिसमें गर्दन की स्किन का बार-बार रगड़ खाना, मोटापा-स्किन फोल्ड्स का बढ़ना, डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस, कमजोर इम्यूनिटी, जेनेटिक कारण और बढ़ती उम्र के साथ स्किन में बदलाव हो सकते हैं. डॉक्टर का कहना है कि जिन लोगों की गर्दन पर त्वचा ज्यादा रगड़ खाती है, उनमें मस्सों और स्किन टैग्स की समस्या अधिक देखने को मिलती है.
घर पर मस्से का इलाज कैसे करें?
अगर आप नैचुरल तरीके से मस्सों को हटाना चाहते हैं, तो कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं, जैसे-
एप्पल साइडर विनेगर : कॉटन की मदद से थोड़ी मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर मस्से पर लगाया जाता है. माना जाता है कि इसकी एसिडिटीक नैचर धीरे-धीरे मस्से को सुखाने में मदद कर सकती है.
टी ट्री ऑयल: टी ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं. कुछ लोग इसे नारियल तेल में मिलाकर इस्तेमाल करते हैं.
एलोवेरा जेल भी है असरदार: अगर मस्से के आसपास जलन या खुजली हो रही है तो एलोवेरा जेल त्वचा को आराम पहुंचाने में मदद कर सकता है.
ध्यान रखें कि मस्सों को धागे से बांधना, ब्लेड से काटना या नाखून से उखाड़ना संक्रमण और खून निकलने का कारण बन सकता है.
ये भी पढ़ें - मस्से समझकर न करें अवॉयड, हो सकते हैं कैंसर के संकेत, स्किन कैंसर के 10 आम लक्षण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं