Moje Utarne Ke Bad Pairon Mein Dikhne Wale Nishan: मोजे उतारने के बाद क्या आपके पैरों पर पड़ते हैं निशान? दिनभर मोजे पहनने के बाद जब आप उन्हें उतारते हैं और पैरों पर गहरे निशान दिखते हैं, तो अक्सर इसे सामान्य बात मान लिया जाता है. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ टाइट मोजों का असर है. लेकिन अगर ये निशान बार-बार दिखें, ज्यादा गहरे हों या देर तक बने रहें, तो यह शरीर में किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है. खासकर जब इसके साथ सूजन या भारीपन महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है.
जूते के साथ मोज़े पहनना आपके पैरों को सुरक्षा देता है. यह जूतों से होने वाली रगड़ से होने वाले फफोलों या ब्लिस्टर (Blister) से बचाता है. यह पैरों के लिए एक सपोर्ट की तरह काम करते हैं. यदि मोज़े उतारने के कुछ मिनट बाद तक भी ये 3डी मार्क बने रहते हैं तो समझ लें ये सेहत से जुड़ी किसी समस्या की ओर इशारा कर रहे हैं.
पेरिफरल एडिमा
मोज़े के हलके फुल्के निशान चिंता की बात नहीं लेकिन तलवों और टखनों में सूजन नज़र आना, स्किन का कसा हुआ और चमकदार दिखना, पैरों का सख्त हो जाना या दर्द होना पेरिफरल एडिमा की वजह से हो सकता है. ऐसा शरीर के निचले हिस्से के टिशूज में फ्लूइड जमा होने की में होता है.

नसों से जुड़ी हो सकती है समस्या
अगर मोज़े उतारने के कुछ मिनटों तक आपकी नशें ज्यादा तनी हुई या स्पष्ट नज़र आती है तो पैरों में जकड़न या दर्द बना रहता है. स्किन का रंग बदला नज़र आता है तो यह नसों से जुडी समस्या हो सकती है पुरुषों की तुलना में ये समस्या महिलाओं में ज्यादा दिखती है. ऐसे में वेस्कुलर स्पेशलिस्ट से सलाह बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें- Skin Flooding Trend: 2026 में वायरल हुआ ये स्किनकेयर तरीका, जानिए कैसे देता है ग्लोइंग स्किन
दवाओं का भी पड़ता है असर
चाहे आप लंबे समय से दवाइयां ले रहे हैं या एक दो महीने के लिए, कुछ दवाओं की वजह से कई बार एंकल या टखनों का साइज थोड़ा बढ़ जाता है.
कब हो जाएं सावधान?
अगर मोजों के निशान कुछ ही समय में गायब हो जाएं, तो चिंता की बात नहीं है. लेकिन अगर ये निशान लंबे समय तक बने रहें, पैरों में सूजन बढ़ती जाए, त्वचा कसी हुई लगे या दर्द और भारीपन महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. खासकर अगर एक पैर में ज्यादा सूजन दिखे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
कैसे करें बचाव?
बहुत टाइट मोजे पहनने से बचें और आरामदायक कपड़े चुनें. दिन में कुछ समय पैरों को ऊंचाई पर रखकर आराम करें. लंबे समय तक एक ही पोजिशन में न बैठें. हल्की वॉक और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. इसके अलावा नमक का सेवन कम करना और पानी पर्याप्त मात्रा में पीना भी जरूरी है.
Watch Video: धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं