Tips From Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज का जीवन और उपदेश भक्ति के मार्ग पर चलने वालों के लिए एक मार्गदर्शक का काम करता हैं. यही कारण है कि बच्चों से लेकर बड़े, बूढ़ों तक बड़ी संख्या में लोग उनके अनुयायी हैं. भक्तों के मन में अक्सर कई मुश्किल सवाल आते हैं, जिसके जवाब महाराज (Premanand Maharaj) बड़ी ही शालीनता और सहजता से देते हैं. प्रेमानंद महाराज ( ) का मार्गदर्शन भक्तों को मन की शांति और सच्ची भक्ति का रास्ता दिखाता है. ऐसे ही एक सत्संग में एक भक्त ने महाराज जी से सवाल पूछा और प्रेमानंद महाराज ने भी उस भक्त के सवाल का सीधा और धार्मिक जवाब भी दिया. तो चलिए जानते हैं भक्त का सवाल और महाराज जी का जवाब.
प्रेमानंद महाराज ने बताया चिंता दूर करने का उपाय (Tips For Tension Free Life From Premanand Maharaj)
प्रेमानंद महाराज वृंदावन के एक प्रमुख संत हैं, जिनका नाम राधा कृष्ण की भक्ति के प्रति समर्पण के लिए प्रसिद्ध है. उनके प्रवचनों में गहरी श्रद्धा और भक्ति का सार होता है, जिसे सुनने के लिए बड़े-बड़े अभिनेता, नेता और खिलाड़ी भी वहां पहुंचते हैं. उनकी राधा और कृष्ण के प्रति अडिग निष्ठा (Unwavering loyalty)लोगों को प्रेरित करती है और उनकी प्रवचन राधा रानी के भक्तों के दिलों में शांति और श्रद्धा बढ़ाते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग में लोग अपनी डेली लाइफ से जुड़ी परेशानियों का जिक्र भी करते हैं. ऐसे ही एक सत्संग में एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से सवाल किया, भक्त ने पूछा “महाराज जी दिमाग में हर वक्त चिंता रहती है, कितना भी निकालने की कोशिश करूं निकलती ही नहीं है, आप ही बताइए में क्या करूँ.”
सवाल सुनकर प्रेमानंद जी महाराज थोड़ा मुस्कुराए और अपने भक्त के सवाल और उसकी दुविधा का जवाब दिया. प्रेमानंद जी बोले “इस संसार में यदि इंसान का दिमाग खाली हो तो उसमें गंदगी ही आएगी, दिमाग से चिंता को दूर करने के लिए भगवान का चिंतन करना जरूरी है.

Photo Credit: Bhajan Marg Official Instagram
Read Also : मां-बाप की गलत परवरिश से बच्चे बन सकते हैं मनोरोगी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इसे नज़रअंदाज़
यदि हमारे दिमाग में परमेश्वर रहेंगे तो यहां चिंता के रहने के लिए कोई जगह ही नहीं होगी.” महाराज जी बोले कि “कोई भी व्यक्ति अध्यात्म के बिना इन नेगेटिव विचारों को रोक नहीं सकता है.
दिमाग में कितनी ही मुश्किल समस्या हो, कितनी ही चिंता हो, हम उसे भगवान के चिंतन से दूर कर सकते है. जब कोई व्यक्ति ईश्वर के नाम का जाप करता है तब उसकी बुद्धि जागती है और जब बुद्धि जागती है तो चिंता अपने आप ही खत्म हो जाती है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं