- कोलेस्ट्रॉल तरह के होते हैं एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल
- गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है.
- किन बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) बेहद खतरनाक होता है.
Tips to Control Your Cholesterol: आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पाते है. जिससे हमारे शरीर में मोटापा, बढ़ते कोलेस्ट्रॉल जैसी कई बीमारियां घर बना लेती हैं. जो आगे चल कर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बड़ी बीमारियों में तब्दील हो जाती हैं. कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) भी 2 तरह के होते हैं एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL (low-density lipoprotein). गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है. ये हमारे ब्लड फ्लो (Blood Flow) को बढ़ाता है और नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है. लेकिन बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) बेहद खतरनाक होता है. ये शरीर की रक्त कोशिकाओं में जमकर ब्लड फ्लो को कम कर देता है. जिससे हार्ट अटैक (Heart Attack) और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
What foods reduce cholesterol? अक्सर देखा गया है कि लोग कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर से बेहद परेशान हो जाते हैं और फिर दवाओं का सहारा लेते हैं. लेकिन ये दवाएं आपको इन बीमारियों से निजात तो नहीं दिलाती बल्कि और कई बीमारियों को न्योता देती है. ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आएं हैं. जिनकी मदद से आप बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं और बिना एक्सरसाइज किए भी कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : कोई कुछ भी कहे सर्दियों में न पिएं जूस, खाएं पूरा फल, जानें सर्दियों में जूस पीना फायदेमंद है या नुकसानदायक
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के टिप्स (Tips to Control Your Cholesterol)
1- खट्टे फल
खट्टे फल हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. नींबू, संतरा, मोसम्बी, अनानास जैसे खट्टे फलों में डायटरी फाइबर पाए जाते हैं. इनमें पाए जाने वाला पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को रोकता है और साथ ही मोटापे को कम करने में भी मददगार साबित होता है.
2- हाई फाइबर युक्त फल
सेब, बेरीज, नाशपाती जैसे फाइबर से भरपूर फल कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं. इनका सेवन करने से हाई प्रोटीन और हेल्दी फैट मिलता है. जो पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करने में मदद करता है.
3- सोयाबीन
सोयाबीन को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जाता है. इसका सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और हार्ट को हेल्दी रखता है. इसे भी पढ़ें : अपने ही बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं नार्सिसिस्टिक पेरेंट्स, होती हैं ये 5 निशानियां, कैसे बचें
4- सूखा मावा
सूखा मावा दिल को हेल्दी बनाने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद फायदेमंद होता है. बादाम, मूंगफली, पिस्ता जैसे सूखे मेवे प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं. जो शरीर को जरूरी मिनरल्स भी देते हैं.
5- ओट्स
अपनी डाइट में आप ओट्स को भी शामिल कर सकते हैं. ओट्स में कई तरह के घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं. इससे कोलेस्ट्रॉल में कमी आएगी और शरीर स्वस्थ रहेगा.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं