How to Control Anger: गुस्सा आना एक आम इमोशन है जो हर किसी को है. बता दें कि इसको कंट्रोल नहीं किया जा सकता है. लेकिन कई बार गुस्सा आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है. गुस्से में लिए गए डिसीजन कई बार भारी पड़ जाते हैं. वहीं गुस्से में की जाने वाली बात आपके लिए अच्छी नहीं होती है. इसलिए बड़े-बूढ़े भी यही कहते हैं कि अपने गुस्से पर काबू करो, क्योंकि यह सिर्फ काम को बिगाड़ता है. बता दें कि जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज ने भी बताया है कि कैसे अपने गुस्से पर काबू पा सकते हैं.
कौन है प्रेमानंद महाराज ? ( Premanand Maharaj Kaun hai)
प्रेमानंद महाराज एक जाने-माने संत है जो वृंदावन में रहते हैं और राधारानी के परम भक्त के रूप में जाने जाते हैं. महाराज के सत्संग और भजन सुनने लोग दूर-दूर से आते हैं. लोग महाराज से अपनी परेशानियां भी बताते हैं और उनसे निवारण लेते हैं. उनके बताए गए उपायों को अपनाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि उनके एक भक्त ने महाराज से पूछा था कि वो कैसे अपने गु्स्से को कंट्रोल करें. इस पर प्रेमानंद महाराज ने उनको इस परेशानी से निजात पाने का उपाय बताया था.
गुस्से पर कैसे करें काबू ? ( How to Control Anger)
महाराज ने बताया कि जब भी आपको गुस्सा आता है तो सबसे पहले समझें कि यह एक नॉर्मल चीज है जो हर किसी के साथ होती है. लेकिन इसको कंट्रोल करना बहुत जरूरी है वरना ये कई समस्याओं को जन्म दे सकता है.
महाराज ने बताया कि जब भी आपको गुस्सा आता है तो रुककर गहरी लंबी सांस लें. ऐसा करने से आपका मन शांत होगा और आप तब सोच-समझकर फैसला करेंगे.
जब आपको गु्स्सा आए तो आप उस जगह से हट जाएं जहां पर आप हैं. खुद को शांत करने की कोशिश करें और तनाव मुक्त रहें.
गुस्सा आने पर आप खुद से सवाल करें कि आखिर इतना गु्स्सा क्यों आ रहा है. खुद से मन में बात कर के खुद को शांत रखने की कोशिश करें. खुद पर काबू करें और सब्र से काम लें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं