Dant kaise saaf karen: सुबह उठते से ही कुछ लोग सबसे पहले दांतों को साफ करते हैं. दांत चमकदार हों, इसके लिए लोग जोर-जोर से दांतों पर ब्रश घिसते हैं. कभी ऊपर, कभी नीचे कभी दाएं कभी बाएं. पर, क्या ये ब्रशिंग का सही तरीका है. रोज ब्रश करने वाले अधिकांश लोग ये नहीं जानते कि दांतों को ब्रश करने का सही तरीका क्या है और एक बार में कितनी देर तक ब्रश करना चाहिए. इसके साथ ही ये भी जान लेना जरूरी है कि किस तरह का टूथपेस्ट दांतों के लिए सही है. एनडीटीवी ने फरीदाबाद स्थित एम्स के डेंटिस्ट डॉ. जुल्फिकार हाफिस से खास बातचीत की.
सफेद और मजबूत दांत पाने के लिए क्या है दांत ब्रश करने का सही तरीका, कैसे चुनें सही टूथपेस्ट चयन | How to Brush Your Teeth the Right Way
ब्रश करने का सही तरीका (How to Brush Your Teeth Properly)
डॉ. जुल्फीकार हाफिस ने बताया कि दातों को ब्रश करने का सही तरीका थोड़ा कॉम्प्लेक्स है. ब्रशिक करते समय ये ध्यान रखना चाहिए कि गम लाइन वाला एरिया साफ रहे. लेकिन ये आम लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल होता है. ये काम वही इजीली कर सकता है जो इसके लिए प्रोफेशनली ट्रेंड हों. आम लोग ऐसा करते समय, गम लाइन को चोट भी पहुंचा सकते हैं. इसलिए प्रोफेशनल तरीका अपनाए बगैर कुछ छोटी छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
ये भी पढ़ें- दांत चमकाने के लिए एक दिन में कितनी बार कर सकते हैं ब्रश, एक्सपर्ट से समझिए ब्रश करने का सही समय और उम्र
पीले दांतों को सफेद कैसे करें? | How to Whiten Teeth at Home? | दांत दर्द से तुरंत राहत | Oral Health | Watch Video
- ब्रश करते समय हाथों को दांएं से बाएं न चलाएं. यानी कि आपका ब्रशिंग मूवमेंट दांतों के होरिजेंटल नहीं होना चाहिए.
- ब्रश करते समय हाथों को ऊपर से नीचे की तरफ चलाएं. अप डाउन मूवमेंट से दांत बेहतर तरीके से साफ होते हैं.
- ऊपर नीचे के साथ साथ सर्कुलर मूवमेंट में भी ब्रश करें.
कितनी देर करना चाहिए ब्रश? | How Long Should You Brush Your Teeth?
बहुत से लोग बहुत देर तक दांतों को साफ करते हैं. इस दौरान थोड़ी ताकत भी अप्लाई करते हैं ताकि दांत अच्छे से क्लीन हो सकें. लेकिन ये तरीका गलत है. डॉ. जुल्फीकार हाफिज के मुताबिक दांतों को ज्यादा से ज्यादा दो मिनट तक क्लीन करना चाहिए. ये रिकमेंडेड टाइमिंग है. इससे ज्यादा देर दांत साफ करने से दांतों को नुकसान भी हो सकता है. दो मिनट में अच्छे से ब्रश करने से पूरे दांत क्लीन हो जाते हैं. ज्यादा देर ब्रशिंग करने से मसूड़े ऊपर जा सकते हैं. इसे गम रिसेशन कहते हैं.
सही ब्रश का चुनाव | How to choose right tooth brush
ब्रशिंग के लिए सही ब्रश का चुनाव करना भी जरूरी है. बहुत से लोग हार्ड ब्रश चुनते हैं लेकिन ब्रश जितना हार्ड होता है वो दांतों को उतना ही नुकसान पहुंचाता है. डॉ. जुल्फीकार हाफिस के मुताबिक ब्रशिंग के लिए मीडियम सॉफ्ट ब्रश यूज करना चाहिए. ब्रश की हालत देखकर ये तय करना चाहिए कि वो और कितने दिन चलेगा. अगर ब्रश के ब्रिसल्स बहुत ज्यादा फैल गए हैं तो उसे यूज न करें. एक ब्रश ज्यादा से ज्यादा तीन महीने ही चलाना चाहिए.
ऐसे चुने टूथ पेस्ट | How to choose right toothpaste
डॉ. जुल्फिकार हाफिज के मुताबिक टूथ पेस्ट ऐसा चुनना चाहिए जिसमें एब्रेसिव कंटेंट कम हो. उनका कहना है कि टूथ पाउडर में भी एब्रेसिव होते हैं. उन्हें भी यूज नहीं करना चाहिए. इसके अलावा चारकोल या नमक से भी दांत नहीं घिसने चाहिए. साथ ही आयुर्वेदिक पेस्ट भी दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए उनका उपयोग भी सोच समझ कर करना चाहिए.
Delhi Air Pollution: हवा में जहर, AQI 500 के पार, डॉक्टर से जानें कैसे रखें फेफड़ों को मजबूत, क्या है सही डाइट व योग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं