विज्ञापन

बोतल गंदी है और ब्रश नहीं है? सेकंड्स में बिना ब्रश के बोतल का कोना-कोना साफ कर देगा ये देसी जुगाड़

Clean a Bottle Without a Brush: आज हम आपके साथ एक ऐसा देसी जुगाड़ शेयर करने वाले हैं, जिसे अपनाकर आप बिना किसी ब्रश की मदद से बोतलों के अंदर लगे दाग, बदबू और परत को आसानी से साफ कार पाएंगे. यहां जानें क्या करना होगा.

बोतल गंदी है और ब्रश नहीं है? सेकंड्स में बिना ब्रश के बोतल का कोना-कोना साफ कर देगा ये देसी जुगाड़
क्या आप बिना ब्रश के बोतलें साफ कर सकते हैं?

Clean a Bottle Without a Brush: गर्मियों में पानी एक ऐसी चीज है, जो आपको कई तरह की दिक्कतों से दूर रखने में मददगार साबित हो सकती है. अगर आप पर्याप्त पानी पीते हैं, तो शरीर न सिर्फ हाइड्रेटेड रहता है, बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी दूर रहता है. पानी पीने के लिए जहां कई लोग कांच की बोतल का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ तांबे या प्लास्टिक की बोतल में पानी पीते हैं. अब बोतल कोई भी क्यों न हो अगर उसमें ज्यादा पानी पिया जाएगा, तो वो गंदी भी होगी. आज हम आपके साथ एक ऐसा देसी जुगाड़ शेयर करने वाले हैं, जिसे अपनाकर आप बिना किसी ब्रश की मदद से बोतलों के अंदर लगे दाग, बदबू और परत को आसानी से साफ कार पाएंगे. यहां जानें क्या करना होगा?

Latest and Breaking News on NDTV

कांच/प्लास्टिक की पानी की बोतल की अंदर से सफाई कैसे करें?

प्लास्टिक की बोतल कैसे साफ करें?

अगर आप प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए इसे साफ करना थोड़क मुश्किल हो सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी गर्दन पतली होती है, ऐसे में अंदर तक हाथ पहुंचने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है. 

  • ऐसे में प्लास्टिक की बोतल को साफ करने के लिए इसमें हल्का गुनगुना पानी डालें.
  • अब इसमें विनेगर मिला दें.
  • अब थोड़े से चावल डालकर ढक्कन बंद कर दें. 
  • कुछ देर शेक करें और फिर बोतल को साफ पानी से धो लें. 

कांच की बोतल साफ करने का आसान तरीका

अगर आप कांच की बोतल से पानी पीते हैं, तो यहां जानें इसे साफ करने का तरीका क्या है, 

  • बोतल में थोड़ा पानी डालें. 
  • अब 1 चम्मच लिक्विड साबुन मिलाकर एक चम्मच कहावल डाल दें. 
  • बोतल का ढक्कन बंद करके कुछ देर शेक करें और फिर साफ पानी से बोतल को अच्छे से धो लें. 

तांबे की बोतल कैसे साफ करें?

तांबे की बोतल समय के साथ न सिर्फ बाहर से काली पड़ जाती है, बल्कि अंदर से भी पकने लगती है, अगर आप भी तांबे की बोतल में पानी पीते हैं, तो यहां पढ़ें इसे साफ करने का आसान तरीका,

  • बोतल में थोड़ा पानी डालकर, इसमें नींबू का रस मिला दें.
  • थोड़ा स नमक मिलाकर बोतल का ढक्कन बंद कर दें.
  • अब अच्छी तरह से मिलकर, बोतल को साफ पानी से धो लें.

इसे भी पढ़ें: सफर के लिए सूट को करें ऐसे फोल्ड, न प्रेस खराब होगी, न आएगी एक भी सिलवट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bottle Kaise Saaf Karen, Bina Brush Ke Bottle Kaise Saaf Kare, How To Clean A Bottle Without A Bottle Brush, Water Bottle Cleaning Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com