क्या आप वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं? एक शोध में यह बात सामने आई है कि हाई-इंटेंसिटी फिजिकल वर्कआउट महिलाओं के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं. जर्नल ऑफ द एंडोक्राइन सोसाइटी में प्रकाशित अध्ययन से पता चला है कि मध्यम से ज्यादा व्यायाम जैसे रस्सी कूदना, तैराकी करना और साइकिल चलाना जैसी जोरदार शारीरिक एक्टिविटीज में शामिल होने से हेल्दी वयस्कों में भूख को कम किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: काजू बादाम से भी ज्यादा फायदेमंद है ये मेवा, क्या आपको पता है इसका नाम? रोज दूध में भिगोकर खाएं
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महिलाओं के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद?
छोटे लेवल पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि महिलाएं इस प्रतिक्रिया के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो सकती हैं. अमेरिका में वर्जीनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दिखाया कि यह प्रभाव घ्रेलिन नामक हार्मोन के कारण होता है, जो भूख बढ़ाता है. उन्होंने पाया कि मॉडरेट-इंटेंसिटी एक्सरसाइज की तुलना में हाई-इंटेंसिटी फिजिकल वर्कआउट के बाद भूख का लेवल काफी कम हो जाता है.
विश्वविद्यालय की प्रमुख लेखिका कारा एंडरसन ने पाया कि लोगों को मॉडरेट-इंटेंसिटी एक्सरसाइज की तुलना में हाई-इंटेंसिटी फिजिकल वर्कआउट के बाद बेहद कम भूख लगती है.
कैसे किया गया ये अध्ययन?
लोगों में घ्रेलिन लेवल और भूख पर व्यायाम की तीव्रता और सेक्स के प्रभाव की जांच करने के लिए अध्ययन में आठ पुरुष और 6 महिलाएं शामिल थीं. प्रतिभागियों ने रात भर उपवास किया और फिर अलग-अलग तीव्रता के लेवल के व्यायाम पूरे किए. यह ब्लड लैक्टेट के माप और उसके बाद भूख के स्व-रिपोर्ट किए गए मापों द्वारा निर्धारित किया गया था.
परिणामों से पता चला कि महिलाओं में पुरुषों की तुलना में कुल घ्रेलिन लेवल ज्यादा था. हालांकि, केवल महिलाओं में हाई-इंटेंसिटी फिजिकल वर्कआउट के बाद "काफी कम एसाइलेटेड घ्रेलिन देखने को मिला. निष्कर्ष में यह बात सामने आई कि एजी और डीएसाइलेटेड घ्रेलिन (डीएजी) हार्मोन घ्रेलिन के दो रूप हैं.
यह भी पढ़ें: बुढ़ापे के लक्षण हो जाएंगे छु मंतर, रोज सुबह लगातार 1 महीने तक खाएं ये चीज
शोध से क्या पता चला?
शोध से पता चला कि भूख के अलावा घ्रेलिन ऊर्जा संतुलन, भूख, ग्लूकोज होमियोस्टेसिस, इम्यून फंक्शन, नींद और स्मृति पर भी प्रभाव डालता है. एंडरसन ने बताया कि व्यायाम की तुलना एक दवा से की जा सकती है जिसकी ‘खुराक' व्यक्ति के व्यक्तिगत टारगेट के आधार पर तय की जानी चाहिए.
जबकि अध्ययन से पता चलता है कि हाई-इंटेंसिटी फिजिकल वर्कआउट भूख को दबाने और वजन घटाने में सहायता कर सकता है. इस शोध के परिणामों की पुष्टि करने के लिए और ज्यादा ज्यादा शोध की जरूरत है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं