- पानी में नमक डालकर नहाने से मिल सकते हैं स्वास्थ्य लाभ
- नमक वाले पानी से नहाने से बॉडी और माइंड रिलैक्स होता है.
- नमक वाले पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते है.
नमक का हमारी सेहत से काफी गहरा नाता है. खाने में नमक का तेज होना या कम होने का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ सकता है. वैसे सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि दूसरे तरीके से भी नमक हमारी सेहत का ख्याल रखता है. कई घरेलू उपचार में नमक से सिंकाई करना या फिर हाथ-पैर में दर्द हो तो नमक वाले पानी से धोने की सलाह दी जाती है. लेकिन क्या आपको जानते हैं कि नमक वाले पानी से नहाने से भी कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हो सकते है. नहाने के लिए बाथ सॉल्ट का इस्तेमााल किया जाता है, जो मैग्नीशियम सल्फेट या सी साल्ट से बना होता है. यह पानी में आसानी से घुल जाता है और बदन दर्द दूर करने के साथ-साथ कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी देता है. आइए जानते हैं बाथ सॉल्ट से नहाने के फायदों के बारें.
Salt Water Bathing Benefits | नमक के पानी से नहाने के फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाए
नमक वाले पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते है, जो बैक्टीरिया और इंफेक्शन से शरीर को बचाता है और मौसमी बीमारी से सुरक्षा देता है. नमक वाले पानी से नहाने से सर्दी, जुकाम, बलगम या गले में खराश जैसी समस्याएं नहीं होती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फंगल इंफेक्शन
बारिश या गंदे मोजे या कपड़ों की वजह फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में नमक के पानी से नहाने से फंगल इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है.
बॉडी डिटॉक्स करें
नमक वाले पानी से शरीर में जमा एक्सट्रा ऑयल, पसीना और गंदगी दूर होती है, जिससे बॉडी डिटॉक्स हो जाती है. नमक का पानी स्क्रब का काम करता है, जो बॉडी में मौजूद डेड स्किन को निकालता और पसीने की बदबू से भी छुटकारा देता है.

Photo Credit: iStock
वेट लॉस
नमक वाले पानी से नहाने से वेट लॉस में मदद मिलती है. यह जमे हुए फैट को बर्न करने में मदद करता है, जिससे वेट लॉस होता है.
बॉडी-माइंड रिलैक्स करें
नमक वाले पानी में मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है. यह बदन और जोड़ो के दर्द से भी आराम दिलाता है. साथ ही इससे दिमाग को शांत करने और मन को स्थिर करने में मदद मिलती है.
Increase Oxygen Level: कितना होना चाहिए ऑक्सीजन लेवल, शरीर में इसे कैसे ठीक रखें
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
How To Treat Toothache: दांत दर्द कर रहा है परेशान, तो ये 4 कमाल के घरेलू उपाचर दिलाएं आराम
Home Remedies For Tonsillitis: टॉन्सिल्स से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 कारगर घरेलू उपाय
Blood Thinners Foods: ब्लड क्लोटिंग से बचा सकते हैं ये फूड्स, ब्लड थिनर्स की तरह करते हैं काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं