Benefits Of Yoga For Skin: आज के समय में अधिकतक लोग स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं. जैसे कि मुंहासे, दाने, काले धब्बे, काले घेरे, ओपन पोर्स आदि. कई प्रकार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से लेकर फेस पैक और स्किन से जुड़ी कई तरह के इलाज के बावजूद भी हमेशा रिजल्ट पॉजिटिव ही हो ऐसा जरूरी नही होता है. स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम ये जान लें कि हमारी स्किन अंदर और बाहर दोनों ही जगहों से हेल्दी है या नही. अमूमन यूवी किरणों के कॉनटेक्ट में रहने, अनहेल्दी लाइफस्टाइल आदतों जैसे दूसरे कई कारणों की वजह से हमारी स्किन खराब हो जाती है. ऐसे में हमें स्किन की सही देखभाल की जरूरत होती है. बता दें कि योग स्किन को अंदर से ठीक करने और उसे फिर से लाइव बनाने के बेहतरीन तरीकों में से एक है. आज हम यहां पर आपको योग से होने वाले स्किन के फायदों के बारे में बताएंगे.
त्वचा के लिए योग के फायदे
यह भी पढ़ें: White Hair को काला करने के नारियल तेल में मिलाकर लगा लें ये चीज, रातोंरात जड़ों से काले हो जाएंगे बाल
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
1. त्वचा को अंदर से ठीक करता है
योग को चेहरे को निखारने वाला माना जाता है और जब इसे एक रूटीन तौर पर हम अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लेते हैं तो यह हमारी स्किन को अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है. हर दिन योग करने से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है, जो हेल्दी और ग्लोइंग स्किन को बनाने में मदद कर सकता है.
2. स्किन क्वालिटी में सुधार
कई योग ऐसे होते हैं जिसमें साँस लेने के व्यायाम शामिल हैं जो आपको धीमी और स्थिर साँस लेते हुए अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकते हैं. ये योग पूरे शरीर में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाकर ब्लड को बेहतर तरीके से पंप करने में मदद कर सकते हैं, जिससे हमारी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग हो सकती है.
3. टॉक्सिंस को बाहर निकालता है
कई योग आसन करने से जिनमें आप अपनी बॉडी को स्ट्रेच करते हैं, हमारे शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद कर सकता है. साँस लेने वाले योगासन हमारे शरीर में मौजूद खराब पदार्थों को आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं और शरीर को अदर से साफ करते हैं.
4. फेस मसल्स को स्ट्रेच करें
जब आप कई सारे फेस योगासन को करते हैं, तो वो आपके चेहरे की मसल्स को काफी हद तक फैलाने में मदद करते हैं जिससे दर्द और सूजन से राहत मिलती है. इससे आपकी स्किन की टाइटनेस में सुधार होता है और फेस का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ने में मदद मिलती है.
5. स्ट्रेस कम करता है
स्किन से जुड़ी कई समस्याओं की वजह स्ट्रेस भी हो सकता है. योग स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है और बेहतर फील कराने वाले हार्मोंस को बढ़ाने में लाभदायी हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं