Black Neck Home Remedies: हम अपनी स्किन और चेहरे को चमकाने के लिए उपाय करते हैं, लेकिन हममें से बहुत से लोग गर्दन के कालेपन को हटाने के उपाय (Tips To Remove Dark Neck) भी जानना चाहते हैं. हालांकि मार्केट में कई प्रोडक्ट्स हैं जो दावा करते हैं वे स्किन और गर्दन के कालेपन को दूर कर देते हैं, लेकिन आपको बता दें घरेलू चीजों से बेहतर कुछ नहीं. अगर आप भी अपने गर्दन की टेनिंग को हटाना चाहते हैं तो एलोवेरा में कुछ घरेलू चीजें मिलाकर आप कुछ ही बार में चमकदार गर्दन पा सकते हैं. बहुत से लोग सवाल करते हैं कि गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? (How To Remove Neck Darkness) गर्दन के कालेपन को कैसे हटाएं? आज हम आपको यहां एक ऐसा नुस्खा बता रहे हैं जो चमत्कार कर सकता है.
काली गर्दन के लिए एलोवेरा रेमेडी | Aloe Vera Remedy for Black Neck
गर्दन का कालापन कई कारणों से हो सकता है. अक्सर इसको दूर करने के लिए हमें कोई कारगर उपाय नहीं मिलता है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एलोवेरा स्किन पिग्मेंटेशन पैदा करने वाले एंजाइम की एक्टिविटी को रोककर स्किन को हल्का करता है. ये स्किन को हाइड्रेटेड और पोषित भी रखता है.गर्दन का कालापन दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कारगर साबित हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: चेहरे पर हफ्ते में 3 दिन लगाएं इस चीज का तेल, रातों रात गायब हो जाएंगे छोटे दाग धब्बे और झाइयां
गर्दन के कालेपन को हटाने का उपाय | Home Remedy To Remove Dark Neck
बता दें ये होमरेमेडी इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर की है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एलोवेरा की एक ताजा पत्ती को काटकर खोला गया है फिर उसमें छोटे-छोटे कट लगा दिए. फिर उसमें हल्दी, कॉफी पाउडर और शुगर को डालकर नींबू का रस मिलाया है. अब इसे सीधे गर्दन के काले हिस्से पर लगाया गया है. जेल लगाते समय गर्दन की धीरे-धीरे मालिश करें. जेल को 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद जेल को धोने के लिए ठंडे पानी का उपयोग करें.
यहां देखें वीडियो:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं