Jhaiyon Ke Liye Gharelu Upay: अगर आप एक्ने स्पॉट्स और डार्क सर्कल से परेशान हैं तो हेम्प सीड्स ऑयल कमाल कर सकता है. ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर हेम्प सीड्स ऑयल स्किन केयर के लिए बहुत काम का है. ये स्किन को रिपेयर कर दाग और धब्बों को कम कर देती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कंटेंट और विटामिंस स्किन बैरियर को फिर से बनाकर उसे नमी खोने से बचाती है. आइए जानते हैं हेम्प सीड्स ऑयल (Hemp Seeds Oil) को एक्ने के दाग और डार्क सर्कल को दूर करने के लिए कैसे काम करता है और इसे कैसे यूज करना चाहिए.
स्किन के लिए हेम्प सीड्स ऑयल के फायदे (Benefits of Hemp Seed Oils)
हेम्प सीड्स ऑयल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें स्किन को मॉइस्चराइज करने का गुण होता है, जिससे स्किन में हाइड्रेशन और हेल्दी कॉम्प्लेक्शन मेंटेन रहता है. ऑयल का एंटी फ्लेमेटेरी गुण स्किन के इरिटेशन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: रात को पानी में भिगो दें ये पीले बीज, सुबह खाली पेट करें सेवन, मिलेंगे ये 9 अचूक फायदे
इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को कम कर एजिंग के साइन को भी कम करता है. इसमें मौजूद विटामिन ए, ई और सी स्किन को चमकदार बनाए रखते हैं. हेम्प सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड स्किन के दाग धब्बों को तेजी से कम करने का काम करते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल?
फेस की स्किन को हाइड्रेट करने के लिए सबसे पहले फेस को अच्छी तरह से साफ करें फिर हाथों में ऑयल की कुछ बूंदें लेकर थपथपाकर चेहरे पर अप्लाई करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं