Teeth Whitening: आपकी खूबसूरती बढ़ाने में आपकी मदद आपके चमचमाते हुए दांत भी करते हैं. लेकिन ये खूबसूरती तब खराब हो जाती है जब आपकी मुस्कान के बाद चमकते दांतों की जगह पीले दांत हो. दांतों का पीलापन कई बार आपको शर्मिंदा भी कर सकता है. इसके साथ ही ये ओरल हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक होता है. दांतों पर जमा प्लाक को जब हटाने की बात आती है तो कुछ लोग डॉक्टर के पास जाकर अपने दांतों को साफ कराते हैं तो वहीं कुछ लोग घरेलू नुस्खों की भी मदद लेते हैं. डॉक्टर के पास जाकर दांतों को साफ कराने में पैसे खर्च होते हैं ऐसे में अमूमन लोग बिना पैसे खर्च किए दांतों को साफ करने के लिए घरेलू नुस्खों की मदद लेते हैं. जिसमें बेकिंग सोडा और एप्पल साइडर विनेगर सबसे कॉमन है. लेकिन क्या आप जानते हैं ये फेमस देसी नुस्खा आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है. आइए डॉक्टर से जानते हैं इस पीलेपन को दूर करने के सही तरीका क्या है.
इन 3 समस्या से परेशान लोगों को जरूर करना चाहिए भिंडी का सेवन, जान ले कैसे पहुंचाती है फायदा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीले दांतो को साफ करने का सही तरीका
इंस्टाग्राम पर अपोलो 24*7 के ऑफिशियल पेज पर डॉक्टर सोनी भट्ट ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने पीले दांतो को साफ करने का सही तरीका बताया है.
अपोलो हॉस्पिटल में डेंटिस्ट सोनिया भट्ट ने बताया कि दांतों को चमकाने के बहुत से नुस्खे गूगल पर मिल जाते हैं और चिंता की बात यह है कि लोग आंख बंद करके ऐसे उपायों को आजमाते भी हैं. दांतों को सफेद बनाने के लिए सेब का सिरका या फिर बेकिंग सोडा जैसी चीजों का इस्तेमाल आपको लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकता है. डॉक्टर ने बताया है कि आप नेचुरल तरीके से दांतों की सफाई कैसे कर सकते हैं.
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दांतों को नेचुरली साफ करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फल और सब्जियां जैसे स्ट्रॉबेरी, कच्ची गाजर, खीरा आदि का सेवन कर सकते हैं. इन चीजों का सेवन आपके दांतों से नेचुरली प्लैक को खत्म करने में मदद कर सकते हैं.
इसके साथ ही दांतों को पीला होने से बचाने के लिए तुरंत कु्ल्ला करें और मुंह को साफ रखें.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं