विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

डायबिटीज के मरीज किशमिश खा सकते हैं या नही? जानिए कैसे और कितनी मात्रा में करना चाहिए सेवन

Raisins in Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शुगर के मरीज किशमिश का सेवन कर सकते हैं या नही?

डायबिटीज के मरीज किशमिश खा सकते हैं या नही? जानिए कैसे और कितनी मात्रा में करना चाहिए सेवन
Raisins in Diabetes: डायबिटीज में किशमिश खा सकते हैं.

Diabetes me Kishmish Kha Sakte hai: किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट जिसके स्वास्थ्य लाभों से हर कोई भली-भांति परिचित है. इसका सेवन लोग अलग-अलग तरीकों से करते हैं. कुछ लोग इसको सूखा खाते हैं तो वहीं कुछ लोग इसको पानी में भिगोकर इसका सेवन करते हैं. वहीं कुछ लोग किशमिश के पानी का सेवन भी करते हैं. लेकिन बात जब डायबिटीज पेशेंट की आती है तो सवाल ये उठता है कि क्या जिन लोगों को डायबिटीज है वो किशमिश का सेवन कर सकते हैं. डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. जिसमें मीठी चीजों से उन्हें दूरी बना लेनी होती है. ऐसे में सवाल उठता है क्या डायबिटीज के मरीज किशमिश का सेवन कर सकते हैं या नही?

डायबिटीज में किशमिश खा सकते हैं?  (Are raisins good for a diabetic)

किशमिश में नेचुरल शुगर होती है और इसे अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है. अंगूर से बने होने के कारण इसमें नेचुरल चीनी और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है. अगर डायबिटीज के मरीज इसका सेवन करना चाहते हैं तो उनको इसके सेवन की मात्रा का खास ख्याल रखने की जरूरत हो सकती है. इसके साथ ही इसका सेवन अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद करने में ही बेहतरी होती है. अगर आप भी डायबिटिक हैं तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर करें. 

शुक्राणुओं की संख्या कैसे बढ़ाये? Doctor ने बताया क्या खाने से बढ़ सकता है sperm count

किशमिश का सेवन करने के फायदे (  Benefits of consuming raisins)

  • किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है.
  • किशमिश में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव करता है.
  • किशमिश में आयरन पाया जाता है. इसलिए इसका सेवन एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है.
  • किशमिश में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं.

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raisins In Diabetes, Diabetes Me Kishmish Kha Sakte Hai, Kishmish Khane Ke Fayde, Kishmish Khane Ke Fayde In Hindi, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com