How Can I Reduce Belly Fat: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बाहर निकला हुआ पेट न केवल आपकी खूबसूरती को कम करता है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है. इर्रेगुलर रूटीन, असंतुलित खान-पान और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी इसके प्रमुख कारण हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो एक सरल उपाय अपनाकर आप अपना पेट अंदर कर सकते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, रोज रात को सोने से पहले सही चीज का सेवन न केवल आपकी चर्बी को कम करने में मदद करता है, बल्कि आपकी पाचन शक्ति को भी सुधारता है. आइए जानते हैं इस चमत्कारी उपाय के बारे में.
सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ शहद और नींबू का सेवन | Drink Honey And Lemon With Lukewarm Water Before Going To Bed
रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधे नींबू का रस मिलाकर पीना पेट की चर्बी को कम करने में बहुत फायदेमंद हो सकता है.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
यह भी पढ़ें: गर्दन का फैट बढ़ने से हैं परेशान, तो आज से ही करें ये 7 काम, डबल चिन से मिलेगा छुटकारा
इसके लाभ:
पाचन शक्ति में सुधार: शहद और नींबू का मिश्रण आपके पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है.
डिटॉक्सिफिकेशन: यह मिश्रण शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है.
फैट बर्निंग: नींबू में विटामिन सी और शहद में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो अतिरिक्त फैट को जलाने में मदद करते हैं.
नींद में सुधार: यह मिश्रण शरीर को शांत करता है और अच्छी नींद में सहायक होता है, जो वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
हल्दी वाला दूध भी है कारगर
अगर आपको शहद और नींबू पसंद नहीं है, तो हल्दी वाला दूध भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (Curcumin) चर्बी कम करने में सहायक होता है और यह शरीर को टॉक्सिन्स से मुक्त करता है.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में गरम पानी किस समय पीना सही है? जानिए क्यों पीना चाहिए गरम पानी और क्या सावधानियां रखें
कैसे तैयार करें:
- एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं.
- इसे सोने से 30 मिनट पहले पिएं.
अन्य जरूरी टिप्स:
- हल्का भोजन करें: रात में ज्यादा तला-भुना और भारी भोजन न करें.
- नियमित व्यायाम: नियमित रूप से योग और कार्डियो एक्सरसाइज करें.
- पानी पीना न भूलें: दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत डालें.
- कैफीन से बचें: रात में चाय और कॉफी से दूरी बनाएं, क्योंकि यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं.
बाहर निकला हुआ पेट आपकी खराब लाइफस्टाइल की वजह से हो सकात है, जिसे सुधारकर आप इसे अंदर कर सकते हैं. रात को सोने से पहले शहद और नींबू का सेवन या हल्दी वाला दूध आपकी चर्बी कम करने में मदद कर सकता है. साथ ही बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं.
Delhi Air Pollution: हवा में जहर, AQI 500 के पार, डॉक्टर से जानें कैसे रखें फेफड़ों को मजबूत, क्या है सही डाइट व योग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं