Skin Care: डार्क सर्कल और चेहरे का ढीलापन कई लोगों को परेशान करते हैं, जिससे लोग अपनी उम्र से बढ़े और बूढ़े दिखने लगते हैं. प्रदूषण, तनाव, खान-पान, सोने का तरीका और मौसम हमारी स्किन को इफेक्ट करते हैं. लिहाजा डार्क सर्कल त्वचा की सबसे आम समस्याओं में से एक हैं. हालांकि डार्क सर्कल के लिए घरेलू नुस्खे भी मौजूद हैं लेकिन सही तरीका पता न होने की वजह से अक्सर हम मायूस होने लगते हैं. इसके साथ ही घरेलू उपचार लटकती ढीली स्किन को फिर से जवां और टाइट करने के लिए कारगर साबित हो सकते हैं. हममें से बहुत से लोग स्किन को टाइट कैसे करें? (How To Tighten Skin?) स्किन को टाइट करने के घरेलू उपाय क्या हैं जैसे सवालों के जवाव तलाशते हैं. तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा देसी नुस्खा जो चेहरे के डार्क सर्कल (Dark Circle) को हल्का करने और चेहरे के ढीलेपन को दूर करने में मदद कर सकता है. देसी घी त्वचा के लिए अद्भुत काम करता है. घी में एंटी-ऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो इसे डार्क सर्कल्स से निपटने का सबसे अच्छा प्राकृतिक तरीका बनाता है. जानिए कैसे करता है ये काम और इस्तेमाल करने का तरीका.
डार्क सर्कल से कैसे गायब कर सकता है घी? | How can ghee disappear from dark circles?
घी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और फैटी एसिड ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं और डार्क सर्कल को कम करने के लिए मिलकर काम करते हैं. आपको बस थोड़ा सा गाय का घी गर्म करना है, इसे अपने डार्क सर्कल्स पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए इससे मसाज करें. इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और बाद में धो लें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo Credit: iStock
स्किन के लिए घी के फायदे | Benefits of ghee for skin
- घी में विटामिन ए, डी, ई और के होता है जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है.
- घी त्वचा में गहराई से प्रवेश करता है, इसे हाइड्रेट करता है और चमक देता है.
- यह स्किन की जलन को शांत करता है और डार्क स्पॉट और डार्क सर्कल को कम करता है.
- घी त्वचा को पोषण देता है क्योंकि ओमेगा फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं.
- घी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा पर चमकीला प्रभाव डालते हैं और ऑक्सीडेंटिव स्ट्रेस के कारण होने वाले नुकसान को रोकते हैं.
- घी में विटामिन ए और फैटी एसिड होता है, जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने और रूखापन दूर करने में मदद करता है.
लटकती चेहरे के ढीलेपन के लिए घी के फायदे | Benefits of ghee for sagging face
घी को विटामिन के की वजह से कोलेजन को एक्टिव करने के लिए जाना जाता है. ये स्किन सैगिंग को रोकता है. घी में स्टीयरिक एसिड, पामिटिक एसिड, ओलिक एसिड, बेहेनिक एसिड, ग्लिसरॉल, फ्री फैटी एसिड होते हैं जो स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. इसे त्वचा पर लगाने से ये त्वचा की उम्र बढ़ने से बचा जा सकता है. घी में विटामिन ई होता है जो त्वचा को टाइट करने के लिए जरूरी है. यह झुर्रियों को रोकने के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.
Video: डॉक्टर से जानिए एक्ने, ब्लैकहैड्स का कैसे करें इलाज
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं