Kalonji Oil For Hair Growth: बारिश के मौसम में गर्मी से राहत मिलती और हवा भी साफ हो जाती है लेकिन, यह मौसम वायरस के साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है. वहीं इस मौसम में हेयर फॉल का सामना भी करना पड़ता है. यह समस्या सुनने में भले छोटी लगे लेकिन समय रहते इस ओर ध्यान न दिया जाए तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं. वैसे तो बालों के टूटने के कई सारे कारण होते हैं और मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट भी इसके लिए उपलब्ध हैं लेकिन आयुर्वेद में ऐसी कई सारी चीजें हैं, जिससे आप ऐसी समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकते हैं. इनमें से एक नाम है कलौंजी का तेल. इसे कैसे तैयार किया जाता है और कैसे इस्तेमाल किया जाए, आइए जानते हैं.
झड़ते बालों के लिए कलौंजी का तेल (Kalonji Oil For Hair Growth)
कलौंजी ऑयल से होने वाले लाभ
1. डैंड्रफ और जुएं से राहत
अगर आपको लंबे समय से डैंड्रफ की परेशानी है तो आप कलौंजी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह स्कैल्प सोरायसिस में भी काफी इफेक्टिव माना जाता है. साथ ही अगर आपके सिर में जुएं पड़ गए हैं तो भी आप इस तेल का प्रयोग कर सकते हैं.
2. टूटते बालों से मिलेगा छुटकारा
अगर आपके बाल किसी भी कारण से टूट रहे हैं तो आप कलौंजी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मौजूद लिनोलेइक एसिड इस समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है. तनाव की वजह से बाल गिरने की समस्या में कलौंजी का तेल फायदेमंद है.
3. बालों की होगी ग्रोथ
कलौंजी का तेल बालों के विकास को बढ़ावा देने का कार्य करता है. असल में इसमें लिनोलेइक एसिड पाया जाता है, जिसमें हेयर ग्रोथ प्रमोटर इफेक्ट पाया जाता है. इस इफ़ेक्ट की वजह से कलौंजी के बीज का तेल बालों के विकास को बढ़ावा देने में सहायक साबित हो सकता है.
4. रूखे-सूखे बाल होंगे स्मूद
कलौंजी के तेल में लिनोलेइक एसिड पाया जाता है, जो कि जड़ों को पोषण देता है और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रखता है. इसके अलावा अगर आपके बाल रूखे, सूखे और बेजान हैं तो कलौंजी का तेल इन बालों को ठीक कर कंडीशनिंग का काम करता है.
कैसे करें कलौंजी के तेल का इस्तेमाल
दो चम्मच कलौंजी के तेल को हल्का गर्म करने के बाद बालों की अच्छी तरह मसाज करें और फिर करीब 30 मिनट से एक घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद शैंपू कर लें. इसके अलावा आप इसमें जैतून, नारियल का तेल मिलाकर भी समान तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं