Oil to Grow Hair Faster: कमर तक लंबे बालों को शौक किसको नहीं होता है. लेकिन बालों का झड़ना, डैमेज होना इस वजह से लंबे बालों का ख्वाहिश कुछ लोगों की अधूरी ही रह जाती है. वहीं हर किसी के लिए बालों को लंबा करना आसान नहीं होता है.कई महिलाओं की हेयर ग्रोथ बिल्कुल ना के बराबर होती है. अगर आप भी ऐसी समस्याओं से जूझ रही हैं तो आज हम आपको होममेड ऑयल बनाने का तरीका बताएंगे जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है. आइए जानते हैं कि आप किस तरह इन होममेड हेयर ग्रोथ ऑयल को आसानी से बना सकते हैं.
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए होममेड हेयर ऑयल ( Homemade Hair Oil for Hair Growth)
नारियल तेल और करी पत्ता
आप एक कटोरी नारियल का तेल लें और इसे गर्म करें और इसमें करी पत्तों को डालकर गर्म कर लें. जब करी पत्ते का कलर काला हो जाए तो गैस को बंद कर दें. अब इस तेल को छानकर एक कांच की बोतल में निकाल कर रख लें. इस तेल को आप बालों पर हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं. रात को सोने से पहले इस तेल से मसाज करें और सुबह बालों को धो लें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बादाम तेल और नीम
नीम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीडैंड्रफ, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है. इसके साथ ही बादाम के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों के लिए फायदेमंद होते हैं. इस तेल को बनाने के लिए नीम की पत्तियों को धूप में सुखा लें. अब इन पत्तियों को बादाम के तेल में डालकर 7 दिनों के लिए बंद कर के रख दें. 7 दिनों के बाद इस तेल को बालों पर हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं. महीने भर में ही आपको रिजल्ट दिखने लग जाएगा.
टैनिंग से बचने के लिए घर पर बनाएं सनस्क्रीन | How to make sunscreen at Home in Hindi| DIY SunScreen
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं