Almond Milk Health Benefits: सर्दियों में हमारे पास ऐसी बहुत सी चीजों की सौगात होती है, जिन्हें अपने रूटीन में शामिल कर हम कई फायदे ले सकते हैं. बादाम का दूध उन्हीं में से एक है. बादाम का दूध सर्दियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. बादाम को हमेशा भिगोकर खाने की सलाह हर कोई देता है, लेकिन सर्दियों में इसका दूध पीकर भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. अगर आप लगातार 1 महीने तक बादाम का दूध पीते हैं, तो इससे आपको कई कमाल के लाभ मिल सकते हैं.
बादाम का दूध पीने के जबरदस्त फायदे | Amazing Benefits of Drinking Almond Milk
1. इम्यूनिटी मजबूत होती है
बादाम में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं. सर्दियों में यह बीमारियों से बचाने में कारगर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. त्वचा में निखार लाता है
बादाम का दूध त्वचा को पोषण देता है और ठंड के कारण होने वाली रूखी त्वचा को ठीक करता है. इसके रेगुलर सेवन से त्वचा मुलायम और चमकदार हो सकती है.
3. हड्डियों को मजबूत बनाता है
बादाम के दूध में कैल्शियम और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: रात को सोने से पहले बालों में लगा लें ये चीजें, नेचुरल तरीके बंद होगा बालों का झड़ना, हो सकते हैं लंबे, घने और मोटे
4. दिल की सेहत में सुधार
यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और दिल के लिए अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है. इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है.
5. वजन घटाने में मददगार
बादाम का दूध कम कैलोरी वाला होता है और इसमें फाइबर होता है, जिससे भूख कंट्रोल रहती है और वजन घटाने में मदद मिलती है.
6. डाइजेशन को बेहतर करता है
सर्दियों में पाचन धीमा हो सकता है, लेकिन बादाम का दूध फाइबर और जरूरी एंजाइम्स से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को सक्रिय रखता है.
यह भी पढ़ें: दांत में कीड़े लगने से हैं परेशान, तो नारियल तेल में ये एक चीज मिलाकर लगाएं, नेचुरल तरीके से खत्म होने लगेगी कैविटी
7. तनाव और थकान कम करता है
बादाम में मैग्नीशियम होता है, जो दिमाग को शांत करता है और तनाव को कम करता है. यह एनर्जी लेवल को बनाए रखने में भी मदद करता है.
सेवन का सही तरीका:
- गर्म दूध में 4-5 बादाम पीसकर मिलाएं.
- इसे सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले पिएं.
- स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद या हल्दी मिला सकते हैं.
Yoga For Concentration: बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने वाले 5 बेहतरीन योग | Watch Video
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं