Benefits Of Carom Seeds Tea : लोग सुबह उठकर दूध की चाय पीना बहुत पसंद करते हैं लेकिन दूध से बनी हुई चाय सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होती है. दूध से बनी हुई चाय पीने की जगह सुबह उठकर यदि अजवाइन की चाय पी जाए तो शरीर को कई फायदे मिलेंगे और बढ़ते वजन से परेशान लोगों को वजन कम करने में भी मदद मिलेगी. साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होगा. अजवाइन में कई सारे एंटी ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन पाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं अजवाइन की चाय पीने से होने वाले फायदों के बारे में.
अजवाइन की चाय पीने के फायदे (Benefits Of Carom Seeds Tea)
क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं मूंगफली? जानिए ब्लड शुगर पर पड़ता है क्या असर?
1. गैस की समस्या से राहत
जिन लोगों को हमेशा गैस की समस्या बनी रहती है. उन लोगों को सुबह उठकर अजवाइन की चाय पीना चाहिए.अजवाइन में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और पेट से संबंधित कई समस्याओं में फायदा पहुंचाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. वजन घटाने में सहायक
जो लोग अपने लगातार बढ़ते वजन से परेशान होते हैं उन लोगों को सुबह उठकर अजवाइन की चाय पीना चाहिए. सुबह उठकर खाली पेट अजवाइन की चाय पीने से शरीर में जमा फैट कम होता है अजवाइन की चाय पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और यह वजन कम करने में सहायक होता है.
3. तनाव घटाने में मददगार
अजवाइन की चाय तनाव घटाने में मददगार होती है. इसके सेवन से आपके शरीर को एनर्जी मिलती है और थकान दूर होती है.
4. अस्थमा में फायदेमंद
अस्थमा जैसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को अजवाइन की चाय पीनी चाहिए. अजवाइन की तासीर गर्म होती है ऐसे में अस्थमा के मरीजों के लिए यह दवा के रूप में काम करती है. सुबह उठकर खाली पेट अजवाइन की चाय पीने से अस्थमा के मरीजों को फायदा मिल सकता है.
5. पीरियड्स के दौरान मिलेगी राहत
अगर आप नियमित रूप से अजवाइन वाली चाय पीते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. इसके सेवन से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं