इतिहास के सबसे महान योद्धाओं में गिने जाने वाले सिकंदर महान की मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है. 323 ईसा पूर्व में सिर्फ 32 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी. वर्षों से इतिहासकार और वैज्ञानिक ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उनकी मौत किस वजह से हुई थी.
कुछ आधुनिक रिसर्च में ये संभावना जताई गई है कि सिकंदर की मौत एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस (Acute Pancreatitis) की वजह से हुई हो सकती है. हालांकि, इस दावे पर सभी विशेषज्ञ सहमत नहीं हैं, लेकिन ये एक ऐसी बीमारी है, तो आज दुनिया भर में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल है. यहां हम जानते हैं एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के बारे में विस्तार से-
क्या है एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस?
H.O.P.E. के डायरेक्टर - मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. अमिश वोरा का कहना है कि एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस, पैंक्रियाज में अचानक होने वाली सूजन है. पैंक्रियाज पेट के पीछे स्थित एक महत्वपूर्ण अंग है, जो खाना पचाने वाले एंजाइम और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले हार्मोन बनाता है.
जब किसी कारण से पैंक्रियाज में सूजन आ जाती है, तो उसके एंजाइम खुद उसी अंग को नुकसान पहुंचाने लगते हैं. कई मामलों में ये स्थिति जानलेवा भी साबित हो सकती है.
क्यों इस बीमारी को जोड़ा जाता है सिकंदर महान से इसका नाम?
कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड के मुताबिक, मौत से पहले सिकंदर को कई दिनों तक तेज बुखार, पेट में काफी तेज दर्द और कमजोरी की शिकायत थी. उनके लक्षणों को देखते हुए कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि ये लक्षण एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस से मेल खाते हैं. हालांकि, उनकी मौत का वास्तविक कारण आज भी निश्चित रूप से पता नहीं चल पाया है. इसलिए इसे एक संभावित सिद्धांत माना जाता है, न कि कोई स्थापित तथ्य.
क्यों बढ़ रहे हैं एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस मामले?
डॉक्टर का कहना है कि एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के मामले बढ़ने के पीछे खराब लाइफस्टाइल जिम्मेवार है, जिसमें कुछ चीजें प्रमुखे हैं, जैसे-
- काफी ज्यादा खराब का सेवन और धूम्रपान करना
- गॉलब्लैडर में स्टोन होना.
- काफी ज्यादा मोटापा
- हाई ट्राइग्लिसराइड्स
- कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट
- इंफेक्शन भी हो सकती है वजह
एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के लक्षण क्या हैं?
एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस का सबसे प्रमुख लक्षण पेट में अचानक से शुरू होने वाला दर्द है, इसके अलावा कुछ अन्य लक्षण हो सकते हैं, जैसे-
- पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द
- दर्द का पीठ तक फैलना
- मतली और उल्टी
- पेट में सूजन
- तेज दिल की धड़कन
- खाना खाने के बाद दर्द बढ़ना
क्या एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस कैंसर का खतरा बढ़ाता है?
डॉ. अमिश वोरा का कहना है कि एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस अग्न्याशय (Pancreas) में अचानक होने वाली सूजन है। ज्यादातर मरीज सही इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो जाते हैं और उन्हें कैंसर नहीं होता. हालांकि, 50 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति को पहली बार बिना स्पष्ट वजह ये परेशानी हुई है, या फिर बार-बार पैंक्रियाटाइटिस के अटैक आ रहे हों, तो स्कैन में पैंक्रियाज में गांठ या असामान्य बदलाव दिखें, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें - दिल्ली में 10 साल की बच्ची को हुई बड़ों वाली बीमारी, पैंक्रियाज में बना ऐसा घाव, डॉक्टरों ने भी खड़े किए हाथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं