Curd Health Benefits: दही हम सभी का प्यार है. ये न केवल हमारे खाने में पोषक तत्वों को एड करता है बल्कि खाने का स्वाद भी बढ़ाता है. दही के स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट भी काफी लंबी है. दही को न सिर्फ प्लेन बल्कि कई सारी व्यंजनों के साथ और रायता बनाकर भी खाया जाता है. दही को नियमित रूप से अपने भोजन में शामिल करने से शरीर को कई पोषक तत्व प्राप्त होते हैं. आइए जानते हैं लंच के साथ दही का कटोरा कही खाने के कुछ बडे़ फायदों के बारे में...
दिन के खाने में दही का सेवन करने के लाभ | Benefits of Consuming Curd In Your Daily Diet
1. पाचन में सुधार
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. ये अच्छे बैक्टीरिया पाचन को सुगम बनाते हैं और कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें: इन 7 शरीर की दिक्कतों का प्राकृतिक समाधान है अजवाइन, काला नमक और हींग का पानी, बड़ी-बड़ी बीमारियों में भी मददगार
2. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है. नियमित रूप से दही का सेवन करने से सर्दी-खांसी जैसी आम बीमारियों से बचाव होता है.
3. वजन कंट्रोल करने में मददगार
दही में कैलोरी कम होती है और यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है. यह हमें लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होने देता, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है और वजन नियंत्रित रहता है.
4. हड्डियों को मजबूती
दही में कैल्शियम और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. नियमित रूप से दही का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.
यह भी पढ़ें: बेसन में ये चीज डालकर लगाने से आता है चेहरे पर ग्लो, हफ्ते में 3 दिन लगाकर देखें, आएगी चमक, त्वचा होगी साफ और सॉफ्ट
5. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
दही में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं जो त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. दही का नियमित सेवन त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाता है.
6. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
दही में पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इससे हार्ट हेल्थ रहता है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है.
यह भी पढ़ें: सफेद बालों को हमेशा के लिए करना है काला, तो दादी-नानी के इन 3 नुस्खों को आजमाएं, नहीं पड़ेगी हेयर डाई की जरूरत
7. तनाव कम करने में सहायक
दही में मौजूद अमीनो एसिड और अन्य तत्व तनाव को कम करने में मदद करते हैं. यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है और मूड को बेहतर बनाता है.
Cervical Cancer से बचने का कारगर तरीका है HPV Vaccine, जानिए किसे और कब लेना चाहिए HPV वैक्सीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं