विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2018

हरियाणा गैंगरेप : आरोपियों में राजस्थान में तैनात सेना का जवान भी, गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना

उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. उन्हें पूरा विश्वास है कि वे भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे. संधू ने बताया कि पीड़िता को सभी आरोपी जानते थे.

हरियाणा गैंगरेप : आरोपियों में राजस्थान में तैनात सेना का जवान भी, गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना
डीजीपी ने बताया है कि आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार करने के लिये टीम भेजी गई है.
चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने शनिवार को बताया कि युवती से कथित रूप बलात्कार के तीन आरोपियों में से एक राजस्थान में पदस्थ सैन्यकर्मी है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भेजी गयी है. तीनों ने बस स्टॉप से 19 वर्षीय युवती का कथित रूप से अपहरण कर लिया और बुधवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बलात्कार किया था. उन्होंने बताया, ‘‘तीन आरोपियों में से एक सैन्यकर्मी है और पुलिस का दल उसे गिरफ्तार करने को राजस्थान गया है. मुझे विश्वास है कि उसे आज गिरफ्तार कर लिया जायेगा.’’

उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. उन्हें पूरा विश्वास है कि वे भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे. संधू ने बताया कि पीड़िता को सभी आरोपी जानते थे. इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. शिकायत के अनुसार आरोपी कार में आये और युवती को अपहरण करके सूनसान स्थान पर ले गया जहां नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ बलात्कार किया. बाद में आरोपी उसे कनीना में बस स्टॉप के नजदीक छोड़ गये. 

हरियाणा में छात्रा का अपहरण कर कथित गैंगरेप​
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com