विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2017

पंजाब सरकार ने हनीप्रीत को संरक्षण देने की खबरों को किया खारिज

हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत को मंगलवार को जिरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार कर लिया.

पंजाब सरकार ने हनीप्रीत को संरक्षण देने की खबरों को किया खारिज
हनीप्रीत (फाइल फोटो)
  • हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को 36 वर्षीय हनीप्रीत को किया गिरफ्तार.
  • पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य मामले में शामिल नहीं है.
  • राम रहीम को बलात्कार का दोषी ठहराया गया है.
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने उन खबरों को खारिज किया है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सहयोगी हनीप्रीत पंजाब पुलिस की हिरासत में थी या राज्य सरकार ने उन्हें संरक्षण दे रखा था. हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को 36 वर्षीय हनीप्रीत को जिरकपुर-पटियाला रोड से 25 अगस्त को राम रहीम को दोषी ठहराने के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया. पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य इस मामले में शामिल नहीं है और पंजाब ने हरियाणा पुलिस को सिर्फ खुफिया और अन्य प्रासंगिक जानकारियां मुहैया कराने में सहायता की है.

प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर आई उन खबरों को खारिज किया जिसमें आरोप लगाया गया है कि हनीप्रीत गिरफ्तारी से पहले पंजाब पुलिस की हिरासत में थी. प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा हनीप्रीत को हिरासत में लेने का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि राज्य में उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है और ना ही वह किसी वांछित सूची में है.

यह भी पढ़ें : हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने बताया अपनी जान को खतरा, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब सरकार खासतौर पर पुलिस और खुफिया विभाग न्याय के हित में और क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पड़ोसी राज्य को सिर्फ जानकारी मुहैया करा रहा था. डेरा संकट उबरने के बाद से ही पंजाब पुलिस राम रहीम के अनुयायियों की गतिविधियों की जानकारी साझा कर रही है. राम रहीम को बलात्कार का दोषी ठहराया गया है.

प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब सरकार ने हनीप्रीत को बचाने का प्रयास नहीं किया है. उसके खिलाफ हरियाणा में मामले दर्ज हैं और वहां उसे ‘वांछित अपराधी’ घोषित किया गया है.

VIDEO : गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत गिरफ्तार
पंजाब सरकार की यह सफाई मीडिया के एक तबके में आई रिपोर्टों के बाद आई है. मीडिया के एक तबके ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि डेरा प्रमुख की दत्तक पुत्री पंजाब पुलिस की हिरासत में थी और पंजाब सरकार का तंत्र हनीप्रीत को पनाह दे रहा था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honeypreet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com