(फाइल फोटो)
- 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण.
- ना तो पुनर्वास स्थल तैयार है ना ही लोग अपने घरों का निर्माण कर पाए हैं.
- मस्जिद चौक के पास बसे 25 घर आज डूब की कगार पर हैं.
नई दिल्ली:
नर्मदा घाटी के निसरपुर के इमली बाजार में मस्जिद चौक के पास बसे 25 घर शुक्रवार को डूबने की कगार पर आ गए. शुक्रवार को यहां पानी का स्तर 128.50 मीटर पहुंच गया है और घरों में पानी घुसना शुरू हो गया है. यह सब 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी द्वारा होने वाले सरदार सरोवर बांध के लोकार्पण के लिए किया जा रहा है. लोकार्पण के दौरान बांध भरा हुआ दिखे इसलिए इलाके के ये हालात हो गए हैं.
यह भी पढे़ं : धार जेल में बंद मेधा पाटकर को जमानत मिली, आज हो सकती है रिहाई
लाखों लोग मान सरोवर बांध के कारण प्रभावित होगें. अभी जहां लोगों को बसाए जाने की बात कही जा रही है. दरअसल वहां उन्हें टीन शेड में धकेल दिया गया है, जहां लोगों ने बताया कि लगातार वहां उनका सामान चौरी हो रहा है.
VIDEOS : पुनर्वास के दावों की हकीकत
वहां न बिजली है न रहने का कोई सही इंतजाम. साथ ही उन सभी लोगों को ये डर है कि इस विस्थापन से कल को उनके बच्चों का भविष्य क्या होगा उनकी शिक्षा-दीक्षा कहां होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Narmada Valley