विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2018

गुजरात के गिर में शेरों की मौत का सिलसिला जारी, 21 दिनों में 23 शेरों की मौत

गुजरात के गिर में शेरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गिर अभयारण्य में जांच अभियान के दौरान बचाव केंद्र में भेजे गए दो और शेरों की मंगलवार को मौत हो गई.

Also Read in
गुजरात के गिर में शेरों की मौत का सिलसिला जारी, 21 दिनों में 23 शेरों की मौत
गुजरात के गिर में शेरों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है. फिर दो शेरों की मौत हो गई है.
  • गिर में लगातार हो रही है शेरों की मौत
  • फिर दो और शेरों की मौत हुई
  • 12 सितंबर से अब तक 23 शेरों की मौत
अहमदाबाद: गुजरात के गिर में शेरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गिर अभयारण्य में जांच अभियान के दौरान बचाव केंद्र में भेजे गए दो और शेरों की मंगलवार को मौत हो गई. अब 12 सितम्बर के बाद मरने वाले शेरों की संख्या 23 हो गई है.  वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा, ‘‘पहले बचाए गए दो शेरों की संक्रमण के कारण आज सुबह मौत हो गई’’. 12 और 19 सितम्बर के बीच वन में 11 शेरों की मौत आपसी लड़ाई और संक्रमण के कारण हो गई जबकि दस और शेरों की मौत 20 और 30 सितम्बर के बीच राहत केंद्रों में स्थानांतरित किए जाने के बाद हुई. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मौतों को ‘‘काफी दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया है. 

गुजरात: गिर के जंगलों में 11 दिनों में 11 शेरों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

आपको बता दें कि इससे पहले 21 सितंबर को खबर आई थी कि गिर के वन में 11 शेरों के शव मिले हैं. जिसके बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए थे. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया था कि सभी मृत शेर पिछले 11 दिनों में गिर (पूर्वी) मंडल मुख्यत: दालखनिया रेंज में मिले हैं. उप वन्य संरक्षक, गिर (पूर्वी) पी. पुरुषोत्तम ने कहा, ‘हमें गिर के पूर्वी वन्य रेंज से 11 शेरों के शव मिले हैं.’ उस घटना के बाद शेरों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है. (इनपुट-भाषा से भी) 

VIDEO: जब सफारी पार्क में घूम रहे पर्यटकों की गाड़ी में घुस आया शेर...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gir Forest National Park, Gir Wildlife Sanctuary, Lions Death In Gujarat, Gir Lions Sanctuary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com