प्रतीकात्मक फोटो
- सड़क हादसे में मुंबई के एक परिवार के 4 लोगों की मौत
- मृतकों में हैं 3 महिलाएं
- दो घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वडोदरा:
गुजरात के वडोदरा में आज तड़के हुए एक सड़क हादसे में मुंबई के एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं. हरनी थाने के निरीक्षक बी एम राणा ने बताया कि नगर हवाई अड्डे के नजदीक दर्जीपुरा इलाके में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई. मृतकों की पहचान राजेंद्र पन्नालाल शाह (53) उनकी पत्नी जासमीन शाह (46) और उनके रिश्तेदार रेखा शाह (72) और हीनाबेन भिखीभाई हमरिया (38) के तौर पर हुई है.
यह भी पढ़ें: शिमला के पास खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की मौत, कई घायल
राणा ने बताया कि दो घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. निरीक्षक ने बताया कि कार चालक गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई.
VIDEO: मातम में बदला शादी का माहौल
राणा ने कहा कि मुंबई का रहने वाला परिवार गुजरात में घूमने आया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं