World Egg Day 2021: संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे. ये सिर्फ कहने के लिए नहीं है बल्कि ऐसा करना हमारी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है. अंडे फायदों से भरपूर हैं, यही वजह है कि पूरी दुनिया में अंडे के लिए एक खास दिन मनाया जाता है. जिसे हम विश्व अंडा दिवस या फिर (World Egg Day) कहते हैं. वर्ल्ड एग डे अक्टूबर महीने के दूसरे शुक्रवार को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन को मनाने के पीछे एक खास मकसद है. आइये जानते हैं कि क्या इतिहास है वर्ल्ड एग डे का और इसे मनाने के पीछे मकसद क्या है.
क्या है 'वर्ल्ड एग डे' और क्यों मनाया जाता हैः
कुपोषण या अल्प पोषण पूरी दुनिया में एक बड़ी समस्या है. इस समस्या से लड़ने के लिए अंडे का सेवन एक कारगर उपाय है. यही वजह है कि अंडे में मौजूद पोषक तत्वों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वर्ल्ड एग डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंडे में मौजूद न्यूट्रिएंट्स के शरीर पर होने वाले फायदों से लोगों को अवेयर करना है. ह्यूमन न्यूट्रिशन में अंडे का इंपॉर्टेंट रोल है, इसलिए कहा जाता है कि हर दिन एक अंडा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को जरूर खाना चाहिए. प्रोटीन के साथ-साथ अंडे में विटामिन, अमीनो एसिड और साल्ट पाया जाता है जो शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए जरूरी है. इसी से संबंधित जागरूकता फैलाने के लिए विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अंडे में मौजूद पोषक तत्वों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वर्ल्ड एग डे मनाया जाता है.Photo Credit: iStock
वर्ल्ड एग डे का इतिहासः
साल 1996 में पहली बार वर्ल्ड एग डे सेलिब्रेट किया गया था. वियना के एक सम्मेलन में इंटरनेशनल एग कमीशन (IEC) ने इंटरनेशनल एग डे मनाने की घोषणा की थी. तब से हर साल अक्टूबर महीने के सेकेंड फ्राइडे को विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है. दुनिया भर के 40 देशों में बेहद क्रिएटिव ढंग से इस दिन को लोग सेलिब्रेट करते हैं. पूरी दुनिया में अंडे का महत्व व पोषकता के बारे में बताने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. ताकि लोगों को अंडे के फायदों के बारे में पता चला सके और इसका सेवन कर वे कई तरह की बीमारियों से बच सकें.
अंडे का महत्वः
अंडे को पोषण का खजाना कहा जाए तो गलत नहीं होगा. अंडा कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, अमीनो एसिड और गुड फैट से भरपूर होता है. अंडे में मौजूद पोषक तत्वों का कोई मुकाबला नहीं है. विश्व अंडा दिवस के महत्व को समझने के लिए हमें अंडे से जुड़े स्वास्थ्य लाभों को समझना होगा. एक अंडे में 6% विटामिन ए और 6.3 ग्राम प्रोटीन के साथ, हम सिर्फ 75 कैलोरी इनटेक करते हैं. अंडा उन लोगों के लिए एक जादुई भोजन है जो फिट रहना चाहते हैं या अपना वजन कम करना चाहते हैं. जब आपकी डेली न्यूट्रीशनल रिक्वायरमेंट को पूरा करने की बात आती है तो अंडे से बेहतर विकल्प ढूंढ़ पाना मुश्किल हो जाता है. 60% हाई क्वालिटी प्रोटीन अंडे के सफेद भाग में पाया जाता है जबकि अंडे के पीले भाग में बाकी महत्वपूर्ण हेल्दी फैट, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो आपके रोजमर्रा के पोषक तत्वों की पूर्ति करते हैं.
वर्ल्ड एग डे थीमः
हर साल कोई भी खास दिन एक नई थीम के साथ मनाया जाता है. इस साल वर्ल्ड एग डे की भी बेहद दिलचस्प थीम रखी गई. इस साल विश्व अंडा दिवस 2021 की थीम है' Eat your Egg today and everyday'. ये थीम हमारे दैनिक पोषण में अंडे के महत्व को समझाती है और लोगों को अपने डेली डाइट में अंडे को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं