World Egg Day 2021: संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे.. बचपन में सुनी ये लाइन हम सभी को हमेशा याद रहती हैं. अंडा ढेरों गुणों से भरपूर होता है, इसलिए तो इसे हर दिन खाने की सलाह दी जाती है. अंडे में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को मजबूती देने के साथ ही साथ फुर्तीला भी बनाते हैं. एक अंडे में प्रोटीन तो भरपूर होता है इसके साथ ही साथ विटामिन ए, बी 6, बी12, आयरन, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस आदि पोषक तत्व मिलते हैं. ऐसे में दिन की शुरुआत अगर अंडे से हो तो उससे बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है. तो चलिए World Egg Day पर हम आपको बताते हैं अंडे से बनने वाली कुछ ऐसी ब्रेकफास्ट रेसिपीज के बारे में तो हेल्दी भी होंगी और स्वादिष्ट भी.
अंडे से बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपीः
1. ऑमलेटः
अंडे से कुछ टेस्टी बनाना है तो सबसे पहले जुबान पर आता है ऑमलेट. ऑमलेट बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को तोड़ कर उसे एक कटोरी में निकाल लें, अब उसमें सब्जियां, चीज़, नमक और मसाले एड करें. इन सबको अच्छे से मिलाएं. इसके बाद पैन पर बटर डालना है और गर्म होने देना है और अंडा मिक्स को उस पर फैला दें. इसे दोनों तरफ से सेंक लें, कुछ ही समय में आपका ऑमलेट बनकर तैयार है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अंडे से कुछ टेस्टी बनाना है तो सबसे पहले जुबान पर आता है ऑमलेट.
2. सनी- साइड अपः
ये रेसिपी बनाना फ्राइड अंडे की तरह है. इसे बनाने के लिए एक से ज्यादा अंडे को पैन में तोड़कर डाल लीजिए, जिसमें पहले से ही तेल हो. अंडों के बीच में जगह जरूर होनी चाहिए नहीं तो यह दोनों मिलकर एक बड़ा अंडा बन सकता है. अंडे को 4 मिनट तक पकाएं, नमक-काली मिर्च बुरकें और गर्म- गर्म खाएं. फ्राइड अंडे की तरह इस तरीके से अंडा बनाते समय आपको अंडे को पलटने की आवश्यकता नहीं पड़ती है. सनी- साइड अप रेसिपी में एग योल्क को पैन से टच नहीं होने देना है.
3. एग नूडल्सः
इसके लिए सबसे पहले नूडल्स को उबाल लें. फिर एक पैन में तेल डालें, गर्म होने पर उसमें अंडा डालकर फ्राई करें, पांच मिनट बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें. पैन को फिर से गैस पर चढ़ा लें. अब इसमें गाजर, प्याज, शिमला मिर्च डालें और नमक डालकर पकाएं. अब इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस और चिली सॉस डाल कर चलाएं, थोड़ी काली मिर्च भी ऐड कर लें. सब्जियां पक जाने पर अब इसमें नूडल्स डाल कर मिलाएं, फिर अंडे भी डाल लें. सभी को अच्छे से मिला लें.
4. ब्रेड ऑमलेट टोस्ट/ एग पकौडाः
सबसे पहले अंडों को तोड़कर किसी बड़े से कटोरे में डाल लें. अब इसमें प्याज, मिर्च और धनिया बारीक-बारीक काट कर डालें. अब इसमें थोड़ा सा नमक डालना है और अच्छे से मिक्स कर लेना है. अब गैस पर पैन रखें, गर्म होने पर उसमें तेल डालें. तेल गर्म होने पर ब्रेड को अच्छे से अंडा घोल में लपेट लें. अब इसे गर्म तेल में डालें और अच्छे से सेंक लें, दोनों तरफ से पलट कर अच्छे से पकाएं और फिर सर्व करें.
5. एग पफः
सबसे पहले मैदा लें और उसमें घी और नमक डाल कर मिलाएं, इसमें हल्का-हल्का पानी डाल कर सान लें. अब अंडा की स्टफिंग तैयार करने के लिए कढ़ाई गर्म करें, उसमें तेल डालें और गर्म होने दें, अब प्याज डालें और भूनें. अब हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक एड करें. इसमें उबले अंडे को आधा-आधा काट कर डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें. मैदे की लोई बनाए और बेल कर उसे पफ्फ का शेप दें. इसके बीच में आपको अंडा रखना है. इसके बाद इसे ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पर आधे घंटे के लिए रखें. फिर इसे ओवन से निकाले और टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं