Chia And Curd Seeds Benefits In Hindi: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम कई तरह की चीजों को डाइट में शामिल करते हैं. अगर आप भी खुद को फिट और हेल्दी रखना चाहते हैं तो दही और चिया सीड्स का साथ में सेवन कर सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. दही डेयरी प्रोड्कट है जिसे सेहत के लिए वरदान से कम नहीं माना जाता है. आपको बता दें कि दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी12, राइबोफ्लेविन, और फास्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. वहीं चिया सीड्स की बात करें तो इसमें फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, और कई महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज शामिल हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इन दोनों को साथ खाने के फायदे.
कैसे करें दही और चिया सीड्स का सेवन- (How To Consume Curd And Chia Seeds)
आप दही और चिया सीड्स को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे आप नाश्ते में खा सकते हैं. इसके अलावा इसे आप लंच टाइम में भी खा सकते हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दही में चिया सीड्स मिलाकर खाने के फायदे- Dahi Chia Seeds Khane Ke Fayde:
1, पाचन-
अगर आप भी पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो दही में चिया सीड्स को मिलाकर खा सकते हैं. क्योंकि दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ को बढ़ावा देते हैं और पाचन को सुधार सकते हैं. वहीं चिया सीड्स में मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार है.
ये भी पढ़ें- डॉक्टर ने बताया आंखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा उतारने के लिए इन फलों को करें डाइट में शामिल

2. दिल-
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं. यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मददगार है.
3. वजन घटाने-
मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है अगर आप भी वजन को कम करना चाहते हैं, तो दही और चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं. चिया सीड्स में मौजूद हाई फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है. दही में मौजूद प्रोटीन भी भूख को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं