Mahua Ki Chaal Ka Kadha In Hindi: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. आज के समय में खासकर भारत में महिलाओं में खून की कमी काफी देखी जाती है. अगर आप भी शरीर में खून की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो आपके लिए महुआ की छाल का काढ़ा रामबाण साबित हो सकता है. आपको बता दें कि महुआ आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है. इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में ये बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके फूल, बीज और तेल को कई इलाज में इस्तेमाल किया जाता है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं महुआ की छाल का काढ़ा और क्या हैं इसके फायदे.
कैसे बनाएं महुआ की छाल का काढ़ा- (How To Make Mahua Ki Chaal Ka Kadha)
इस काढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में महुआ की छाल के कुछ टुकड़े डालें.
फिर इसमें लौंग, अदरक, और काली मिर्च एड करें. इसे अच्छे से उबाल लें. फिर इसे छानकर गुनगुना पी लें. अगर आपको इसका स्वाद कड़वा लग रहा है तो आप इसमें थोड़ा सा गुड़ एड कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महुआ की छाल का काढ़ा पीने के फायदे- (Health Benefits Of Mahua Ki Chaal Ka Kadha)
1. खून की कमी-
अगर आप रोजाना महुआ की छाल का काढ़ा पीते हैं, तो इससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है.
2. हड्डियों-
महुआ में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं. अगर आप कमजोर हड्डियों से परेशान हैं, तो इसकी छाल का काढ़ा पी सकते हैं.
3. शरीर को ठंडक-
महुआ की छाल की तासीर ठंडी होती है. गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आप इसकी छाल से बना काढ़ा पी सकते हैं.
ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण, कारण और इलाज | Brain Tumor In Hindi | Brain Tumor Ke Lakshan, Karan aur Ilaj
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं