विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2024

दोगुना तेजी से बढ़ने लगेगा Vitamin B12, शहद के साथ खाएं ये काले बीज फिर देखें कमाल

Vitamin B12 Deficiency: शरीर में विटामिन B12 की कमी होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बता दें कि आपके किचन में पाया जाने वाला मसाला इसकी कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है.

दोगुना तेजी से बढ़ने लगेगा Vitamin B12, शहद के साथ खाएं ये काले बीज फिर देखें कमाल
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 की कमी पूरा करने के घरेलू नुस्खे.

Vitamin B12 Deficiency: शरीर में विटामिन B12 की कमी होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस विटामिन की कमी कमजोरी, थकान, याद्दाश्त कम होना और एनीमिया जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए उपचार ढूंढ रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में ऐसी चीज को शामिल करना चाहिए जो इस विटामिन की कमी को पूरा करने में फायदा करें. बता दें कि आपके किचन में पाया जाने वाला मसाला इसकी कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है. हम बात कर रहे हैं कलौंजी की. आइए जानते हैं कलौंजी का सेवन किस तरह से करना चाहिए जिससे विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सके. 

विटामिन बी 12 की कमी के कारण

बता दें कि इस विटामिन की कमी का एक कारण आपकी खराब लाइफस्टाइल और खानपान हो सकता है. जब आपकी डाइट सही नहीं होती है तो आपके शरीर में कई विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है. 

विटामिन बी12 की कमी कैसे पूरी करें

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि कलौंजी का सेवन करके आप इस विटामिन की कमी को पूरा कर सकते है. कलौंजी के बीज में विटामिन बी12, विटामिन बी, विटामिन सी और नियासिन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसको खाने से विटामिन बी12 का लेवल मेंटेन रह सकता है.

शरीर में इस एक विटामिन की कमी आपको बना सकती है बूढ़ा, जानिए कैसे पूरी करें इसकी कमी

कैसे करें सेवन 

कलौंजी के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें. अब एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच कलौंजी पाउडर और एक चम्मच शहद को मिला लें और इसका सेवन करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin B12 Ki Kami Hone Par Kaisi Diet Leni Chaiye, Vitamin B 12 Deficiency, How To Naturally Increase Vitamin B12, Lifestyle, Vitamin B12 Ki Kami Kaise Poori Karein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com