Kiwi Benefits In Hindi: कीवी एक ऐसा फल है जो लगभग पूरे साल मिलता है, इसकी बनावट बाहर से भूरे रंग की मोटी होती है और अंदर से यह हरे रंग का होता है. इसके बीज काले रंग के होते हैं. विटामिन-सी से भरपूर यह फल इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है. आयुर्वेद में कीवी को एक 'शीत फल' माना जाता है, जो पाचन में मदद करने के साथ-साथ खून को साफ करने में भी काफी मदद करता है. यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है. कीवी को गर्मियों में खाने के लिए एक बेहतरीन फल माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है.
कीवी खाने के फायदे-(Kiwi Khane Ke Fayde)
चिकित्सकों के अनुसार, कीवी दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. 28 दिन तक इसका सेवन करने से प्लेटलेट हाइपरएक्टिविटी, प्लाज्मा लिपिड और रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है. अगर किसी को दिल से संबंधित रोग पहले से है, तो दवाइयों का सेवन जारी रखें और डॉक्टर की सलाह से कीवी का सेवन करें. कीवी में लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- इन 5 लोगों के लिए रामबाण है सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन

कीवी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना एक कीवी के सेवन से आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.स्वस्थ रहने और वजन को संतुलित रखने में कीवी को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे वजन बढ़ने का जोखिम कम रहता है, क्योंकि कीवी में कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है.
एनआईएच आई एच के अनुसार, कीवी को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स की सूची में रखा गया है. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर और इंसुलिन की मात्रा को संतुलित कर मधुमेह में वजन को संतुलित रखने में भी सहायक हो सकते हैं. टाइप 2 डायबिटीज और मधुमेह के जोखिम वाले व्यक्ति के लिए कीवी फल उत्तम विकल्प साबित हो सकता है.
Is COVID-19 Back? क्या महामारी आ रही है, फिर लगेगा 'Lockdown'? | Coronavirus Cases in India | New Covid Variant Explained
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं