विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2023

लोगों को पसंद आ रही है ‘ब्रेड और बटर की प्रेम कहानी’, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अमूल टोपिकल्स का ये पोस्ट

हाल में रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर भी अमूल ने हमेशा की तरह एक कमाल के ट्विस्ट के साथ एनिमेटेड पोस्टर शेयर किया है.

लोगों को पसंद आ रही है ‘ब्रेड और बटर की प्रेम कहानी’, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अमूल टोपिकल्स का ये पोस्ट
इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं.

अमूल टोपिकल्स अपने मजेदार और इनोवेटिक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचने में हमेशा सफल रहते हैं. चाहे वह एप्पल के सीईओ टिम कुक की भारत यात्रा हो या फिर क्रिकेट का कोई टूर्नामेंट अमूल हमेशा अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों का मनोरंजन करने से नहीं चूकता. हाल में रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर भी अमूल ने हमेशा की तरह एक कमाल के ट्विस्ट के साथ एनिमेटेड पोस्टर शेयर किया है.

Weight Loss के लिए खा लीजिए हाई प्रोटीन और फाइबर वाला ये सलाद, घटने लगेगा कमर का साइज, पेट जाएगा अंदर

अमूल के पोस्ट की हो रही चर्चा

अमूल के इस पोस्ट में हम फिल्म के पोस्टर का एक एनिमेटेड वर्जन देख सकते हैं, जिसमें फिल्म के मुख्य किरदार यानी रॉकी और रानी को दिखाया गया है. रानी ब्रेड और बटर का मजा लेती दिखती है तो वहीं रॉकी के बटर से भरपूर रैप खाते दिख रहा है. पोस्टर पर अमूल की शानदार टैगलाइन भी है ‘ब्रेड और बटर की प्रेम कहानी'.  कैप्शन में, अमूल ने लिखा, ‘अमूल टॉपिकल: बॉलीवुड की लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर'.

मेन कोर्स बनाने का नहीं है टाइम तो ट्राई करें साउथ इंडियन स्टाइल पुलाव, वेट लॉस डाइट में भी कर सकते हैं शामिल

आलिया को भी आया पसंद

इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को एक लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं और लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अच्छी फिल्म है, कल ही देखी. वहीं दूसरे ने लिखा, कमाल का एडिट किया है. जबकि तीसरे ने लिखा, बड़ा ही क्यूच है. बता दें कि आलिया भट्ट को यह क्रिएटिविटी काफी पसंद आई और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया. बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे सितारे भी हैं. फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Amul, Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani, Amul Butter, Amul, Ranveer Singh, Alia Bahtt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com