- साबूदाना से बनने वाली डिशेज हमारी सबसे पहली पसंद होती हैं.
- साबूदाना को सुपरफूड भी माना जाता है.
- यह साबूदाना टोस्ट एक क्विक, सिम्पल और स्वादिष्ट रेसिपी है.
जब नवरात्रि के दौरान खाना बनाने की बात आती है, तो साबूदाना से बनने वाली डिशेज हमारी सबसे पहली पसंद होती हैं. यह निस्संदेह सबसे लोकप्रिय नवरात्रि खाद्य पदार्थों में से एक है. आप साबूदाने की खिचड़ी, टिक्की, परांठे, और क्या कुछ, आसानी से बना सकते हैं. साथ ही, क्या आप जानते हैं कि साबूदाना को सुपरफूड भी माना जाता है? जी हां, आपने एकदम सही सुना! न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार साबूदाना एक सुपरफूड है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं. वह कहती हैं कि यह भोजन भूख बढ़ा सकता है, एंडोमेट्रियोसिस में मदद कर सकता है, प्रजनन क्षमता में सहायता कर सकता है और भी काफी कुछ कर सकता है. कौन जानता था कि यह व्रत फ्रेंडली सामग्री हमारे लिए इतनी फायदेमंद हो सकती है? तो, अब आप बिना कुछ सोचें किसी भी साबूदाना पकवान का मजा ले सकते हैं, जब आपका मन करे! हालांकि, अगर आप इस सामग्री को एक नया रूप देना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए साबूदाना टोस्ट की एक रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आपको ज़रूर आज़माना चाहिए!
इस वायरल वीडियो में देखें कैसे तैयार होता है आपकी पसंदीदा मिठाई का स्वाद बढ़ाने वाला गुलाब जल
यह साबूदाना टोस्ट एक क्विक, सिम्पल और स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे आप ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं. आप इसे कम्पलीट मील में बदलने के लिए इसे एक कप चाय के साथ भी जोड़ सकते हैं. इस रेसिपी में, आपको सिर्फ मूल घरेलू सामग्री जैसे आलू, मसाला और निश्चित रूप से साबूदाना चाहिए. फिर इन सबको मिलाकर एक स्वादिष्ट टोस्ट बना लें. पूरी रेसिपी नीचे देखें:
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
साबूदाना टोस्ट रेसिपी: यहां जानिए कैसे बनाएं साबूदाना टोस्ट
सबसे पहले एक बाउल में भीगे हुए साबूदाना, मसले हुए आलू, समक का आटा, मूंगफली और मसाले डालें. अब एक तड़का पैन लें और तेल, अदरक, जीरा, हींग से तड़का बना लें. फिर इस तड़के को साबूदाना पर डालें. इन सबको अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण से एक फ्लैट टोस्ट का आकार बनाएं और इसे ग्रिल सैंडविच मेकर के बीच में रखें. अगर आपके पास नहीं है तो आप इसे पैन में भी पका सकते हैं. एक बार जब यह कुरकुरा और सुनहरा भूरा हो जाए, तो इसे बाहर निकालें और मजा लें!
साबूदाना टोस्ट की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
यह स्वादिष्ट रेसिपी सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी! इस रेसिपी को ट्राई करें और हमें बताएं कि आपको इसका स्वाद कैसा लगा.
Chaitra Navratri 2022: इस बार नवरात्रि में ट्राई करें यह स्वादिष्ट खजूर की खीर- Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं