Fenugreek Lemon Water Benefits in Hindi: आज के समय में हम अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं, क्योंकि हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी के चलते ऐसा कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अनहेल्दी खान-पान और लाइफस्टाइल के चलते शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उन्हीं में से एक है मोटापा. अगर आप भी मोटापा या पाचन संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए इस ड्रिंक का सेवन रामबाण साबित हो सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम जिस ड्रिंक की बात कर रहे हैं उसमें मेथी और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है. मेथी और नींबू दोनों को ही सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है, तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं इस ड्रिंक को और क्या हैं इसके फायदे.
कैसे बनाएं मेथी और नींबू का पानी- (How To Make Nimbu Methi Water)
मेथी और नींबू का पानी बनाने के लिए आपको सबसे पहले रात भर के लिए 1 चम्मच मेथी के दाने को एक गिलास पानी में भिगोकर रख देना है. फिर अगली सुबह उठकर इस पानी को छान लें. इसमें आधा नींबू निचोड़ें और अगर मीठा करना चाहें, तो थोड़ा शहद मिला सकते हैं. इस पानी को खाली पेट धीरे-धीरे पिएं. आप इसे गर्म करके भी पी सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेथी नींबू का पानी पीने के फायदे- (Methi Nimbu Pani Ke Fayde)
1. मोटापा के लिए-
अगर आप वजन को तेजी से वजन करना चाहते हैं, तो इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि मेथी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराती है और भूख को कंट्रोल कर सकती है. वहीं नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- बादाम या अखरोट बच्चे की याददाश्त को तेज करने के लिए क्या खिलाएं?

2. पाचन के लिए-
अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं. नींबू का रस पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त रख सकता है. जब इसे मेथी के पानी में मिलाया जाता है, तो इसके लाभ और बढ़ जाते हैं.
3. स्किन के लिए-
मेथी और नींबू के पानी को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. अगर आप भी स्किन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं.
4. इम्यूनिटी के लिए-
नींबू में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. अगर आप रोजाना मेथी और नींबू के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं