विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है मटके का पानी, जानिए इसके अनगिनत लाभ

Matka Water Benefits: लू, चिलचिलाती धूप, उमस के साथ देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. ऐसे में ठंडे पानी की जरूरत बढ़ जाती है. लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कई नुकसान भी हैं. आइए जानते हैं मटके का पानी पीने के फायदे.

कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है मटके का पानी, जानिए इसके अनगिनत लाभ
Matka Water Benefits: मटके का पानी पीने के फायदे.

Matka Water Benefits: लू, चिलचिलाती धूप, उमस के साथ देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. ऐसे में ठंडे पानी की जरूरत बढ़ जाती है. लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कई नुकसान भी हैं. वहीं, डॉक्टर्स घड़े के पानी को पीने की सलाह देते हैं, जो कई लिहाज से फायदेमंद होता है. 
आयुर्वेद में घड़े के पानी को अमृत बताया जाता है. वहीं, एलोपैथ के डॉक्टर भी इसके पानी के कई फायदे बताते हैं. घड़े का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है, जो स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है.

मटके का पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking pot water)

पीले दांतों को चमकदार सफेद बनाने के लिए बाबा रामदेव ने बताया घर पर मंजन बनाने का तरीका, पायरिया का भी करेगा इलाज

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

मटके में मिट्टी की खुशबू आती है, जो बहुत अच्छी लगती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मटके का पानी गले से लेकर आंतों के लिए अच्छा होता है. मटके के पानी को बीमार व्यक्ति भी पी सकता है. इसके साथ ही मिट्टी के कारण इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं.

स्ट्रांग इम्यून सिस्टम

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि मटके में मिट्टी की वजह से पानी की अशुद्धियां दूर हो जाती हैं. मटके का पानी शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त कर इम्यून सिस्टम को भी बेहतर करता है. फ्रिज के पानी से जहां गला खराब, घमौरी या अन्य कई समस्याएं होती हैं. वहीं, मटके का पानी नुकसान नहीं देता है.

मिनरल्स

घड़े का पानी गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने का एक सस्ता और बढ़िया तरीका है. इसका पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है. सबसे अच्छी बात है कि मटके के पानी में मिनरल्स बढ़ते हैं, जबकि फ्रिज के पानी में मिनरल्स कम हो जाते हैं.

पीएच लेवल 

मिट्टी के बर्तन में क्षारीय गुण होते हैं, जो शरीर के पीएच लेवल को संतुलित रखते हैं. मटके का पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है. मिट्टी के घड़े के पानी में किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं होता, जो इसे पूरी तरह से सुरक्षित बनाता है. गर्मियों में इसे पीने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है.

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Matka Water Benefits, Matke Ka Pani Pine Ke Fayde, Matka Water Health Benefits Hindi, Matka Pani Pine Ke Fayde, Clay Pot Water, Clay Pot Water Benefits Hindi, Is Clay Pot Water Good For Health, Clay Pot Water Good Or Bad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com