गर्मियां आते ही ठंडे पानी की जरूरत बढ़ जाती है. ऐसे में कई घरों में फ्रिज के साथ मिट्टी के मटके में भी पानी रखा जाने लगता है. मटके का पानी अपनी प्राकृतिक ठंडक और स्वाद के लिए पसंद किया जाता है. लेकिन कुछ समय बाद मटके की अंदरूनी सतह पर काई, गंदगी या बदबू जमा होने लगती है. ऐसे में मटके को बदलने की बजाय उसकी अच्छी तरह सफाई की जा सकती है. हालांकि, पानी रखने वाले मटके की सफाई में तेज केमिकल या बहुत ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से बचना बेहतर है.
मटके को साफ करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
मटके की सफाई के लिए सबसे पहले उसमें रखा पुराना पानी पूरी तरह निकाल दें. इसके बाद मटके को साफ पानी से अच्छी तरह धोएं. अगर मटके की सतह पर काई या गंदगी चिपकी है तो नरम ब्रश या स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़कर उसे हटाया जा सकता है. मटके को साफ करने के बाद उसमें पानी भरने से पहले उसे अच्छी तरह धोना जरूरी है.
नींबू से कर सकते हैं मटके की सफाई
काई और बदबू हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है. नींबू के रस को पानी में मिलाकर मटके की अंदरूनी सतह को साफ करें. इसके बाद साफ पानी से मटका दो-तीन बार अच्छी तरह धो लें. नींबू के छिलके से बाहरी सतह को भी हल्के हाथों से रगड़ा जा सकताा है.
ये भी पढ़ें- बिना अलमारी के कपड़े कैसे रखें? जानिए बेडरूम में बिना वॉर्डरोब के कपड़े रखने के 5 आसान तरीके
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कैसे करें
मटके में जमा गंदगी को हटाने के लिए थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा पानी के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इस घोल को मटके की सतह पर लगाकर नरम ब्रश से साफ करें. इसके बाद मटके को सााफ पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है. सिरका और दूसरे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स को आपस में मिलााकर इस्तेमाल न करें.
मटके का पानी रोज बदलें
मटके में रखा पानी रोज बदलना बेहतर है. लंबे समय तक एक ही पानी भरा रहने से गंदगी और काई जमने का खतरा बढ़ सकता है. मटके को नियमित रूप से साफ करने के साथ उसे सूखने का मौका भी दें. अगर मटके में दरार, लगाताार बदबू या अंदर से खराब होने के संकेत दिखाई दें तो उसे इस्तेमाल करने की बजाय बदल देनाा बेहतर है.
ये भी पढ़ें- बिना अलमारी के कपड़े कैसे रखें? जानिए बेडरूम में बिना वॉर्डरोब के कपड़े रखने के 5 आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं