विज्ञापन

LPG Gas: रसोई की ये छोटी गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका LPG बिल, ये रही गैस बचाने की निंजा टेक्निक

Ways To Save LPG: कई बार हम खाना बनाते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके वजह से गैस ज्यादा लगती है. हो सकता है आप भी उन्हीं में से एक हो, लेकिन ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है.

LPG Gas: रसोई की ये छोटी गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका  LPG बिल, ये रही गैस बचाने की निंजा टेक्निक
रसोई गैस बचाने के अचूक तरीके

Ways To Save LPG: जैसे-जैसे गैस सप्‍लाई बढ़ती जा रही है, ऐसे में सिलेंडर को ज्यादा दिन तक चलाने के लिए जितना हो सके उतना गैस का कम इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. कई बार हम खाना बनाते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके वजह से गैस ज्यादा लगती है. हो सकता है आप भी उन्हीं में से एक हो, लेकिन ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी आसान ट्रिक्स शेयर करने वाले हैं, जो LPG सिलेंडर की लाइफ 20 से 30% तक बढ़ा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

रसोई गैस बचाने केस्मार्ट तरीके

छोटा बर्नर का इस्तेमाल करें: बड़ा बर्नर सबसे ज्यादा गैस खाता है, इसलिए कोशिश करें खाना बनाते समय छोटे बर्नर का ही इस्तेमाल करें. बड़े बर्नर का उपयोग सिर्फ तभी करें जब ज्यादा जरूरत हो. ऐसे करने से गैस की बचत होगी और सिलेंडर लंबा चलेगा.

ढक्कन लगाकर खाना बनाएं: ढक्कन लगाने से भाप अंदर बनी रहती है और खाना जल्दी पकता है, खासकर दाल, सब्जियां, चावल और उबालने वाले काम हमेशा ढक्कन लगाकर करें.

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें: दाल, राजमा, छोले, मांस, आलू, इन सबको कुकर में पकाएं. कुकर में पकाने से समय भी कम लगता है और गैस भी आधी लगती है.

आंच को मीडियम पर रखें: तेज आंच से खाना जल्दी नहीं पकता, बल्कि गैस ज्यादा जलती है. ऐसे में अगर आप मीडियम आंच पर खाना बनाते हैं, इससे खाना भी अच्छे से पकता है और गैस बचती है.

एक साथ ज्यादा चीजें पकाएं: बार-बार गैस ऑन-ऑफ करने से समय भी बढ़ता है और गैस भी ज्यादा जलती है. कोशिश करें कि एक बार गैस जलाएं और लगातार 2 से 3 चीजें पकाएं जैसे दाल रखते ही, आप सब्जियों की तैयारी कर सकते हैं, फिर फटाफट तड़का लगा दें.

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रामबाण है गुड़हल की चाय, तनाव और हाई BP दोनों में देती है राहत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com