Uric Acid Control Juice In Hindi: यूरिक एसिड आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. ये एक लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी समस्या है. अगर आप मैदा, तेल और मीठी चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं तो इनसे शरीर में यूरिक एसिड हाई होने लगता है. प्यूरिन के कण क्रिस्टल बनकर जोड़ों में जमने लगते हैं जो दर्द और सूजन का कारण बनते हैं. आपको बता दें कि यूरिक एसिड रक्त में पाया जाने वाला एक अपशिष्ट उत्पाद है. इसका उत्पादन तब होता है जब शरीर प्यूरीन नामक रसायनों को संसाधित करता है और तोड़ता है. अगर आप भी शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आप लौकी के जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
लौकी एक हरी सब्जी है. इसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. आपको बता दें कि लौकी को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसमें फाइबर, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई, आयरन और मैग्नीशियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या लौकी के जूस से कम होता है यूरिक एसिड- Is Does bottle gourd juice reduce uric acid?
लौकी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं, जो सूजन को कम कर यूरिक एसिड की मात्रा को कंट्रोल करने में मददगार हैं. इस जूस के सेवन से जोड़ों के दर्द में राहत पहुंच सकती है.
ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ खा लें 2 कली लहसुन, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

यूरिक एसिड को कम करने के लिए ऐसे बनाएं लौकी का जूस- How To Make Bottle Gourd Juice For Uric Acid:
- लौकी का जूस बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छे से साफ करके पानी से धो लें.
- इसके बाद लौकी के बीजों को निकाल दें.
- फिर लौकी के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें.
- लौकी के टुकड़े जूसर में डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें.
- फिर एक ग्लास में लौकी जूस को निकालकर इसमें पानी मिक्स कर लें.
- लौकी जूस बनकर तैयार है इसे खाली पेट पी लें.
GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं